Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जन्माष्टमी व्रत में कैसे रखें अपनी हेल्थ का ख्याल
हर कोई जन्माष्टमी के लिये खास तैयारी करने में जुटा है। इस पर्व का बहुत सारे हिंदुओं को इंतजार रहता है। इस पर्व में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान कई महिलाएं पूरे दिन उपवास रह कर रात में अपना व्रत खोलती हैं। हिंदू सभ्यता के अनुसार ज्यादातर त्योहारों में लोग व्रत रखते ही हैं। पूरे दिन व्रत रखने में शरीर को काफी महनत करनी पड़ जाती है और खासतौर पर तब जब आप ऑफिस में जॉब कर रहे हों तो।
जन्माष्टमी के दिन ऐसे सजाइये अपने बाल गोपाल को
कई लोगों को तो व्रत रखने के बाद पाचन और गैस्ट्रिक कि समस्या पैदा हो जाती है। इस दौरान शरीर में थकान होने लगती है और आलस आने लगता है। तो अगर आपको व्रत के बाद इन सब समस्याओं से निपटना है तो आपको कुछ हेल्थ टिप्स आजमाने की आवश्यकता है। अगर आप भी जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने कि सोंच रहे हैं तो नीचे दिये हुए हेल्थ टिप्स पढ़ना न भूलें।


एक दिन पहले स्वास्थ्य वर्धक खाएं
व्रत रखने से एक दिन पहले हेल्दी फूड खाएं। इससे आपका पेट ठीक तरह से कार्य कर पाएगा। अगर आपने तेल वाला और भारी खाना खाया तो व्रत वाले दिन आपको परेशानी हो सकती है।

खूब पानी पीजिये
दिनभर खूब सारा पानी पीजिये। पानी पीने से शरीर पूरी तरह से तर रहता है और उसमें कार्य करने की क्षमता बनी रहती है।

फल खाइये
अगर आपको व्रत के सयम फल खाने कि मनाही नहीं है तो आप इसे खाएं, जिससे कि आपके शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन और पौष्टिक तत्व मिल सके। पेट भरने वाला फल जैसे केला और दूध का सेवन करें।

ओवरईटिंग न करें
जब आप दिन का खाना खाते हैं तब आप भूख से ज्यादा खाने लग जाते हैं। जिससे पेट खराब हो जाता है और आप उल्टा और ज्यादा वजन बढा लेते हैं।

खाना पकाने का तरीका
व्रत तोड़ने के बाद लोग कचौड़ी, पकौड़ी और समोसा आदि खाने का शौक रखते हैं तो ऐसे में अच्छा होगा कि आप तला भुना न खा कर बेक किया या रोस्ट किया हुआ ही भोजन खाएं।

मिठाइयों का सेवन
जब आप व्रत करती हैं तो आपके शरीर का शुगर लेवल गिर जाता है। इससे नींद आती है और आलस आता है। इसलिये आलस को भगाने के लिये दूध से बनी मिठाइयों का सेवन करें।

न खाएं तला-भुना
आलू के चिप्स न खाएं क्योंकि ये आसानी से हजम नहीं होते और इसे खा कर आलस आता है और पेट में गैस बनती है।

कैफीन का सेवन न करें
व्रत के दौरान सिरदर्द होना जाहिर सी बात होती है लेकिन उसे दूर करने के लिये गरम कॉफी का सेवन आपकी तबियत को और खराब कर सकती है। इसकी जगह पर आपको हर्बल टी या बिना नमक का जूस पीना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
