Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
ठंड में सर्दी-जुखाम से बचाएंगे ये आहार
सर्दियां शुरु हो चुकी हैं और अब समय आ गया है कि हमने इम्यून सिस्टम जिसे हम प्रतिरक्षा प्रणाली भी कहते हैं, उसे मजबूत कर लें। मौसम बदलने पर तमाम तरह की बीमारियां जैसे जकड़न, बुखार, सर्दी और जुखाम आदि घेर लेती हैं। सर्दी में खुद को गरम करने के लिये लोग गरम-गरम चाय पीते हैं और धूप सेकेंते हैं लेकिन अगर आपने अपने प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत नहीं किया तो आपके लिये भारी समस्या पैदा हो सकती है।
सर्दियों में आप ठंड और सर्दी-जुखाम से दूर रहें इसके लिये आपको ऐसे आहार खाने चाहिये जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए। प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) किसी जीव के भीतर होने वाली उन जैविक प्रक्रियाओं का एक संग्रह है, जो रोगजनकों और अर्बुद कोशिकाओं को पहले पहचान और फिर मार कर उस जीव की रोगों से रक्षा करती है।
सर्दियों के दिनों में आपको अदरक, लहसुन, मशरूम, पालक, चाय, दही, मछली और गाजर जैसे आहारों का सेवन भारी मात्रा में करन चाहिये। इन्हें खाने से शरीर भी गरम रहता है और शरीर को अन्य रोगों से लड़ने में सहायता भी मिलती है।

मशरूम
खुंभी, कोरियोलस, अग्रासकस और शीतके स्वस्थ मशरूम के रूप में जाने जाते हैं। इनका सेवन करने से शरीर का इम्मयून सिस्टम बढता है। इसमें बहुत जादा बीटा ग्लूकन होते हैं जो इम्मून सिस्टम को मजबूती देते हैं।

लहसुन
लहसुन सर्दी भगाने के लिये अच्छी मानी जाती है। इसे खाने से ठंड नहीं लगती । साथ ही यह इंफेक्शन और वाइरस से लड़ती है।

चिकन सूप
सर्द हवाओं से लड़ने के लिये चिकन सूप बहुत ही अच्छा माना जाता है। एक बड़ा कटोरा चिकन सूप पीने से पेट भी भरेगा और ठंड तथा जुखाम से भी राहत मिलेगी।

पालक
पालक में बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो कि इम्मयून सिस्टम को ठीक करते हैं।

गाजर
सर्दी में गाजर को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें। इससे शरीर में पैदा होने वाले वाइरस का नाश होता है।

कोकोआ
कच्चा कोको बीन्स इम्मयून सिस्टम को मजबूती देता है। अगर आप इसकी जगह पर कोकोआ फ्लेवर की चॉकलेट खाएंगे तो यह बिल्कुल भी फायदा नहीं करेगा।

काली मिर्च
सर्दियों में ठंडा, जुखाम आदि से लड़ने के लिये आपको अपनी डाइट में काली मिर्च शामिल करना चाहिये।

अदरक
हम सभी जानते हैं कि अदरक सर्दी-जुखाम को भगाने के लिये कितनी कारगर होती है। इससे बनी चाय जरुर पियें।

दही
इसमें बहुत ही हेल्दी बैक्टीरिया पाया जाता है जो कि आपके पेट को एक दम सही रखेगा। सर्दी के दिनों आपको ठंडी दही के बजाए गरम दही खानी चाहिये।

साल्मन
यह एक तेलिये मछली है जिसमें बहुत सारा विटामिन खासतौर पर विटामिन डी पाया जाता है। विटामिन के सेवन से इम्मयून सिस्टम मजबूत होता है और यह सारे इंफेक्शन से लड़ने में मददगार होता है।

चाय
सर्दी के दिनों में हर्बल टी पीजिये। जो लोग सर्दी के दिनों में चाय का सेवन करने हैं उन्हें जल्दी कोई बीमारी नहीं होती।



Click it and Unblock the Notifications
