Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बादाम खाने से होता है मोटापा कम
यदि आप कई दिनों से अपना मोटापा कम करने की सोच रहे हैं और आपके पास जिम में जा कर व्यायाम करने का वक्त नहीं है, तो आपको मुठ्ठी भर बादाम खाने की आवश्यकता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी की एक नई स्टडी के मुताबित कहा गया है कि बादाम खाने से आप अपना एक्सट्रा भार कम कर सकते हैं।
ये मेवा शरीर के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है। बादाम में स्वस्थ वसा और हाई लेवल के विटामिन और मिनरल से भरा होता है। एक मुठ्ठी बादाम खाने से पेट भर जाता है और इस वजह से आपको भूंख नहीं लगती, जिससे आप आराम से वजन कम कर सकते हैं।

बादाम में काफी ढेर सारे मिनरल्स पाए जाते हैं जैसे, मैंगनीज, कॉपर और मैग्नीशियम और बी-काम्प्लेक्स विटामिन्स जैसे, नियासिन तथा बायोटिन जो कि शरीर को ऊर्जा पैदा करने में मदद देते हैं। आपका शरीर जितना ज्यादा एक्टिव रहेगा आपकी कैलोरीज़ उतनी ही ज्यादा बर्न होंगी।
यह मेवा पूरे शरीर के लिये अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह दिल को स्वस्थ बनाता है। इसमें मोनोसैचुरेटिड फैटी एसिड होता है जो कि खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को शरीर से दूर करता है, जिससे हमारा दिल हर तरह कि समस्याओं से सुरक्षित रहता है।
दूसरी ओर अगर देखा जाए तो बादाम में विटामिन ई होता है जो कि कार्डियोवेस्कुलर हेल्थ को फ्री रैडिकल्स से बचाता है। तो अगली बार जब आपको भूख लगे और आपको अपना वजन कम करना हो तो मुठ्ठीभर बादाम खाना ना भूलें। क्योंकि इन्हें खाने से ना केवल आपका वजन कम होगा बल्कि आपका दिल भी सुरक्षित बना रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
