Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
10 मिनट में ऐसे करें फैट बर्न
क्या आप अपने आपको फिट रखने के लिए सिर्फ 10 मिनट की वर्कआउट करना चाहते हैं? आज हम बात 10 मिनट के फैट बर्नर्स की, जिनसे निश्चित ही आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी|
बस आपको चाहिए थोड़ा सा समय, ऊर्जा और बहुत सी इच्छा शक्ति और आप 100 से 250 कैलोरीज़ जितना आप चाहें कम कर सकते हैं| पढ़े और देखें 6 मुख्य तरीके जिनसे आप जब भी मौका मिले तब अपनी काया कल्प कर सकते हैं| पतली कमर पाने के लिए कुछ टिप्स
जुम्बा 10 मिनट के लिए -

जुम्बा एक एरोबिक डांस फिटनेस स्टाइल है जिसमे साउथ अमेरिकन म्यूजिक बीट्स पर थिरकना होता है| यह अपने आपको फिट रखने का एक मजेदार तरीका है| जुम्बा में आप को म्यूजिक महसूस करते हैं और इसके साथ थिरकते हैं और अपने आपको एक फिट बॉडी के प्रति प्रेरित करते हैं| जुम्बा करने के लिए आपको एक फिट जूतों की जोड़ी चाहिए और कोई क्रॉस-ट्रेनर की जरुरत नहीं है| इससे आप एक घंटे में 400 से 600 कैलोरीज़ बर्न कर सकते हैं जो कि आपके बॉडी वेट, जेंडर, फिटनेस लेवल आदि पर निर्भर करता है|
10 मिनट की सफाई -

यदि आप अपने घर को साफ़ रखेंगे तो इसमें जो मेहनत लगेगी उससे आपका शरीर फिट रहेगा साथ ही इससे तनाव मुक्ति और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी| दो घंटे अलमारी की सफाई से आप 200 से 300 कैलोरीज कम कर सकते हैं जो कि ट्रेडमिल पर 20 मिनट की ब्रिस्क वॉक से होती है| फिर भी आप वजन कम करने के लिए 10 मिनट तक कपडे धोने जैसी उबाऊ कार्यों पर निर्भर ना रहें| इन सफाई कार्यों को आराम से करें इनसे आपकी फिटनेस में 20 से 30 प्रतिशत तक का फर्क पड़ेगा|
एचआईआईटी १० मिनट के लिए-

हाई इन्टेन्सिटी इंटरवल एक्टिविटी को 10 मिनट तक जोर देकर किया जाए तो इससे 150 से 250 कैलोरीज कम की जा सकती हैं| यह मोटे लोगों के लिए काफी अच्छा व्यायाम है जो कि अपना वजन कम करना चाहते हैं, यहएक विशेष तरीका है जो कि आपकी हार्ट रेट्स को बढाकर आपको व्यायाम प्रदान करता है| आप अपनी आयु, कठिनाई, क्षमता, और सप्ताह में शरीर की सहनशीलता के अनुसार एचआईआईटी ट्रेनिंग का तरीका और लेवल एडजस्ट कर सकते हैं| रोजाना इसे अपनी सहनशीलता के साथ एक खेल की भांति करने से आप इसे अपने शरीर की मांग और जरुरत के अनुसार इसे कर सकते हैं|
बॉडी वेट के साथ स्किप्पिंग रोप 10 मिनट के लिए -

आप इस क्रम को दस मिनट के लिए दोहरा सकते हैं| सर्किट 1 - पुश प (10 रेप्स), स्क्वैट्स (25), क्रंचेस (25), रोप स्किप्स (100 से 200 जितना तेज आप कर सकें)| इसके बाद 1-2 मिनट आराम करें फिर अपने फिटनेस लेवल के अनुसार इस क्रम 2-3 बार दोहराएं|
10 मिनट की तेज चाल -

ब्रिस्क वॉक में सिर्फ एक जोड़ी अच्छे जूतों के अलावा कोई खास आवश्यकता नहीं होती है| आप इस वर्कआउट को 10 से 20 मिनट तक स्ट्रेच के साथ करते हुए इसे रोजाना की दिनचर्या में शामिल कर सकतें हैं| आप रोजाना दाव लगाकर जितना तेज चल सकें उतन चलें| आप अपनी मांसपेशियों को थोड़ा और जोर देकर रेस भी कर सकते हैं| अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ स्पोर्ट्स मेडिसिन के अनुसार ब्रिस्क वॉकिंग से लगभग 106 कैलोरीज़ आप बर्न कर सकते हैं| इस दौरान अपनी भुजाओं को हिलाते रहें क्यों कि इससे आपको तेज दौड़ने में जोर आएगा|
10 मिनट के लिए शारीरिक श्रम वाले वीडियो गेम खेलें -

ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी और मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के अनुसार आपका बच्चा फिट हो सकता है यदि उसे अकेले वीडियो गेम खेलने दिया जाए| इस प्रकार के गेम्स सेलेक्ट करें जिनमें शारीरिक एनर्जी लगती है, इससे बच्चे के वजन और शारीरिक संरचना पर सीधा और व्यापक असर पड़ता है| यह इतना ही प्रभावशाली है जितना कि वी -बॉक्सिंग और ट्रेडमिल पर 10 मिनट की ब्रिस्क वॉक है|
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications