Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
मासिक धर्म के दर्द को रोकने के लिये अपनाएं ये प्राकृतिक उपचार
बदलती जीवनशैली, प्रदूषण और खानपान में बदलाव की वजह से अक्सर महिलाओं में पीरियड्स के दिनों में बहुत अधिक दर्द की समस्या आज बेहद आम है। मासिक धर्म में अनियमितता होने पर किसी भी महिला के लिए महीने के वो दिन बहुत ही दर्द भरे होते हैं।
ऐसे में अनियमितता के चलते यह कभी दो बार या एक-दो माह में एक बार तक हो सकता है, या ज्यादा ठंडी चीज़ें खाने से नियमित नहीं रहता, कभी ज्यादा गरम वस्तु खा ली तो भी मासिक शुरू हो जाता है। भूल कर भी ना खाएं ये 7 चीजें अपने पीरियड में
पेट, कमर और पीठ में हो ने वाला दर्द मासिक धर्म के अनियमितता से होता है, और यह बड़ा असहनीय दर्द होता है, ऐसे में मासिक धर्म के दिनों में होने वाली परेशानी व दर्द से मुक्ति के लिए घरेलू इलाज भी असरदार होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही असरदार घरेलू इलाज।

1 दूध
दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, मासिक धर्म के दर्द से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास दूध जरूर पिए यह आपकी कैल्शियम की कमी को भी पूरा करेगी साथ ही दर्द में भी आराम दिलाएगी। और अगर आपको दूध नहीं पसंद है तो आप कैल्शियम की गोलियाँ भी खा सकती हैं।

2 पपीता
पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करने से लाभ होता है। दरअसल कई बार पीरियट्स के दौरान फ्लो ठीक प्रकार से नहीं हो पाता है, जिस कारण महिलाओं को अधिक दर्द होता है। ऐसे में पपीते के सेवन से पीरियड्स के दौरान फ्लो ठीक से होता है जिससे दर्द नहीं होता।

3 गाजर
गाजर सिर्फ आँखों के लिए ही नहीं बल्कि यह मासिक धर्म में दर्द से भी राहत दिलाता है। स्त्रीरोग विशेषज्ञ यह बताती हैं, कि एक गिलास गाजर का जूस पीने से मासिक धर्म के दौरान फ्लो ठीक रहता है, साथ ही दर्द में भी आराम मिलता है।

4 एलोवेरा
इसे घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है, क्यों कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं इसलिए यह पीरियड्स में होने वाले दर्द से आराम दिलाता है। इसे एक चम्मच शहद में मिला कर खाए आराम मिलेगा।

5 लैवेंडर
लैवेंडर के तेल को पीरियड्स के दौरान पेट पर 10-15 मिनट मालिश करने से आराम मिलता है।

6 तुलसी
दर्द होने पर तुलसी के पत्ते को चाय में मिलाकर पियें। तुलसी में मौजूद कैफीक एसिड से पीरियड्स के दर्द में आराम होता है। अधिक परेशानी हो तो आधा कप पानी में तुलसी के 7-8 पत्ते डालकर उबाल लें और छानकर उसका काढ़ा लें।

7 गर्म पानी से नहाएं
गर्म पानी से नहाये यह रक्त के प्रवाह को अच्छा कर पीरियड्स के फ्लो को सुधारता है, और दर्द से में भी आराम दिलाता है।

8 अदरक
पीरियड्स में दर्द होने पर एक कप पानी में अदरक को बारीक काटकर उबाल लें। अगर स्वाद अच्छा न लगे तो इसमें स्वादानुसार शहद भी मिला सकती हैं। अब दिन में तीन बार भोजन के बाद इसका सेवन करें। दर्द में राहत मिलेगी।

10 सौंफ़
सौंफ़ ओवरी में रक्त प्रवाह को सुधारता है, एक गिलास पानी में सौंफ को गर्म करें फिर उस पानी को पी जाएँ इससे दर्द में भी बहुत आराम मिलेगा।

11 व्यायाम
वैसे तो हमे रोज़ व्यायाम करना चाहिए लेकिन इन दिनों में महिलाएं दर्द के चलते व्यायाम नहीं करती हैं। यह बिल्कुल गलत है। रक्त प्रवाह को अच्छा रखने के लिए और दर्द को दूर रखने के लिए व्यायाम जरूर करना चाहिए।

12 नूट्रिशन
मासिक धर्म अक्सर कई सारे नूट्रिशन की कमी से भी होता है, इस लिए यह जरुरी है कि एक बैलेंस डाइट लें। आप ब्राउन राइस भी ले सकती हैं, क्यों कि उसमें विटामिन बी -6 पाया जाता है जो सूजन को काम करता है। इसके साथ आप अखरोट और कद्दू के बीज भी खा सकती हैं यह पीरियड्स के दौरान हो रही ऐंठन को भी कम करता है।

13 जंक फ़ूड से दूर रहें
मासिक धर्म के दौरान अपनी खाने की आदतों पर ध्यान रखें। जितना हो सकते जंक फूड ना खाएं जैसे बर्गर, पास्ता, क्लोड़ ड्रिंक्स और शराब से दूर रहे।



Click it and Unblock the Notifications