Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जिम वर्कआउट के दौरान 6 बेकार के काम
पूरे दिन लगे रहने के बाद बॉडी को थोड़े वर्कआउट की जरूरत पड़ती है ताकि आपकी बॉडी हमेशा फिट एंड फाइनल रहें। यहां कई ऐसे बेकार के काम बताएं जा रहे है जो लोग अक्सर जिम में जाकर करते है जिससे उनका टाइम और एनर्जी, दोनों ही बेकार जाते है।
बॉडी को वर्कआउट करवाने के लिए जिम सबसे सही स्थान है जहां आप अपने हिसाब से अपनी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए एक्सरसाइज कर सकते हैं। वैसे तो जिम में ट्रेनर रहते है जो हर व्यक्ति को सही सलाह देते है लेकिन फिर भी कई बार लोग गलत और बेकार के काम करते है जिससे उन्हे काफी नुकसान पहुंचता है और उसका कोई भी लाभ शरीर को नहीं मिल पाता है।
कई फिटनेस ट्रेनर मानते है कि जिम में सिर्फ दिनभर में 20-25 मिनट एक्सरसाइज ही सही होती है, इतने टाइम में ही आप आसानी से बॉडी को फिट बना सकते है। हालांकि, जिम में कम से कम एक घंटे समय देना ही पड़ता है! अच्छी लंबाई और लचीलापन पाने के लिये सीखिये बैले डांस
लेकिन अच्छा होगा कि आप जिम में जाकर फालतू के काम न करें, सिर्फ एक्सारसाइज करने पर ध्यान दें और फिट रहने के मूल मंत्रों का पालन करें। जिम में जाने के बाद इन कामों से बचकर रहें तो बेहतर होगा :

1) मशीनों पर ज्यादा ध्यान देना :
कई लोग जिम में जाकर एक्सरसाइज नहीं करते बल्कि जिस मशीन को यूज करते है उस पर ज्यादा ध्यान देते है और इस तरह अपना सारा टाइम बर्बाद कर देते है। मशीनों से ज्यादा अच्छी एक्सरसाइज, फ्री स्टाइल एक्सरसाइज होती है। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी जैसे- विद्युत जमाल, वरूण धवन और फरहान अख्तर आदि योगा, मार्शल आर्ट और टीआरएक्स आदि फ्री स्टाइल एक्सरसाइज ही करते है। कई लोग ऐसा भी मानते है कि मशीनों के साथ एक्सरसाइज करने से उनकी बॉडी ज्यादा सही बनती है, लेकिन ऐसी सोच गलत है।

2) स्टेटिक स्ट्रेचिंग में लगे रहना :
हाल ही में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग रिसर्च ने एक अध्ययन में बताया है कि बहुत ज्यादा स्टेटिक स्ट्रेचिंग करना भी सही नहीं है, इसकी आवश्यकता शरीर की मांसपेशियों को सिर्फ 30 सेकेंड तक पड़ती है। वर्कआउट से पहले इसे करने से मांसपेशियों की मजबूती 5-5 प्रतिशत घट जाती है। स्टेटिक स्ट्रेचिंग का उद्देश्य, शरीर में लचीलेपन को बढ़ाना और बॉडी को कूलडाउन करना है। लेकिन एक हद से ज्यादा करने पर इसके कई नुकसान भी है।

3) बहुत ज्यादा वार्मअप करना :
जिम में एक्सरसाइज करने से पहले बॉडी को वार्मअप करना जरूरी होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा वार्मअप करने से बॉडी की एनर्जी खर्च होती है और फिर आप बाद में सही तरीके से एक्सरसाइज नहीं कर पाते है। चेस्ट एक्सरसाइज,पुशअप और स्कीप लैट्रल और ट्रिसेप्स एक्सटेंशन जैसी कई एक्सरसाइज, शरीर को वार्मअप करने वाली एक्सरसाइज हैं जिन्हे ज्यादा करने से चोट लगने का खतरा भी रहता है।

4) कार्डियो पर बहुत ज्यादा समय बिताना :
अगर आप पूरे दिन में जिम में सिर्फ एक घंटा बिताते है तो उसमें 45 मिनट तक कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज करना बेकार है, ऐसा करने से सिर्फ और सिर्फ समय का नुकसान होता है। साईकलिंग और रनिंग की एक्सरसाइज करने से हार्ट रेट सही रहता है और कैलोरी भी बर्न होती है। लेकिन एक घंटे में सभी प्रकार की एक्सरसाइज कर लेना चाहिये ताकि बॉडी हर तरीके से फिट रहें और रूटीन बना रहे। दिन में 30 मिनट का कार्डियो एक्सरसाइज सेशन भी बॉडी को फिट और हार्ट को फाइन रखता है।

5) सिटिंग डाउन :
यह एक अच्छा आईडिया है कि कुछ देर तक सेट्स के बीच बैठकर आराम किया जाएं लेकिन आपको सुनिश्चित कर लेना चाहिये कि जब आप इस दौरान बातचीत या गॉसिप न करें। वर्कआउट करने के बाद तुरंत बैठ जाने से हार्टरेट कम हो जाता है। एक्सपर्ट सुझाव देते है कि ऐसा करने से पहले एक्सरसाइज बंद कर देने के बाद भी टहलें और उसके बाद ऐसा करें। इससे जल्दी रिकवरी होगी और बॉडी एकदम से नहीं रूकेगी।

6) गलत तरीके से करना :
अगर आप कोई भी एक्सरसाइज करते है और उसके सही पॉश्चर में नहीं बैठते है तो एक्सरसाइज का प्रभाव नकारात्मक होगा। ध्यान रहें, आप जब भी एक्सरसाइज करें तो सही तरीके से बैठें और उसे सही तरीके से करें। ऐसे आपकी बॉडी सही तरीके से ग्रोथ करेगी और फिट रहेगी। पॉश्चर का सही ध्यान विशेषकर चेस्ट, बाईसेप्स, बैक और लैग्स एक्सरसाइज में रखना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
