Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
मांसाहारी बनने के जानिये क्या हैं फायदे
दुनियाभर में ऐसे करोड़ों लोग हैं जो मांसाहारी भोजन को छूते तक नहीं और उन्हें खाने वालों से घृणा करते हैं। वहीं अन्य लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अगर एक दिन भी मांस-मछली खाने को ना दिया जाए तो समझिये कि उनका जीना मुश्किल हो जाएगा। आज कल लोग मांसाहार को केवल इसलिये अपना रहे हैं क्योंकि उन्हें खाने से शरीर में शक्ति आती है और पोषण प्राप्त होता है। यह सबसे बड़ा फायदा है मांसाहारी बनने का। शाकाहारी और मांसाहारी में जन्मों जन्मों बहस चलती आ रही है कि कौन किससे बेहतर है! शाकाहारी बनने के साइड इफेक्ट्स
शाकाहारी भोजन में कुछ ऐसे पौष्टिक तत्वों की कमी होती है जो आपको केवल और केवल मांसाहारी भोजन से ही प्राप्त हो सकती है। डॉक्टरों का भी मानना है कि आप को सभी कुछ पोषण शाकाहारी भोजन में नहीं मिल सकता, इसलिये मांसाहार अपनाना आपके लिये फायदे का सौदा हो सकता है।

भोजन में विभिन्नता प्राप्त होती है
वह व्यक्ति जो नॉन वेज खाना खाता हो, वह हर ओर से फायदे में ही नजर आता है। उसे नॉन वेज के साथ- साथ शाकाहारी भोजन खाने का आनंद भी प्राप्त हो जाता है।

प्रोटीन पावर
शरीर और दिमाग के लिये प्रोटीन का सेवन करना अति आवश्यक है। जब बात प्रोटीन के स्रोत की आती है तब केवल कुछ दालें और दूध का ही नाम याद आता है। चिकित्सीय रूप से पता चला है कि जानवरों से प्राप्त होने वाला प्रोटीन पौधो से प्राप्त हुए प्रोटीन से कहीं ज्यादा अच्छा होता है।

ओमेगा 3
ओमेगा 3 दिल के रोग से हमारा बचाव करता है। ओमेका 3 केवल सीफूड से मिलता है। नॉन वेजिटेरियन बनने का यह सबसे बडा फायदा है। रिसर्च कहता है कि ओमेगा 3 हमें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचाता है।

इंसान माँस और सब्जियां दोनों पचा सकता है
शाकाहारी जानवरों के पाचनतंत्र केवल केवल सब्जियां ही पचा सकते है और मांसाहारी जानवरों के पाचनतंत्र केवल माँस पचाने में सक्षम है लेकिन इन्सान का पाचन तंत्र दोनों को पचा सकता है।

दिमाग तेज बनाए
मछली खाने से दिमाग तेज बनता है। मछली में ओमेगा 3, प्रोटीन तथा विटामिन ए पाए जाते हैं, जो कि दिमाग को तेज बनाने में मददगार होते हैं। जिन बच्चों को बचपन से ही मछली खिलाई जाती है उनका दिमाग उन बच्चों के मुकाबले ज्यादा तेज होता है जो मछली नहीं खाते हैं।

दोनों में चल रही बहस
इन दोनों की बहस हमेशा चलती रहेगी लेकिन फैक्ट की बात यह है कि नॉन वेजिटेरियन अपनी डाइट को संतुलित रख सकते हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि वह मांस और हरी सब्जियों का सेवन आराम से कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
