Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस बरसात के मौसम भोज्यपदार्थों के भण्डारण के उपाय
बरसात के मौसम में भोज्यपदार्थ बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। भोजन की ताजगी को बनाये रखना एक कठिन कार्य होता है लेकिन आप इन सुझावों को अपना कर उसकी ताजगी बरकरार रख सकते हैं। अगर ध्यान नहीं दिया गया तो बारिश के मौसम में परिवार में संक्रामक रोग फैल सकते हैं या फिर भोजन विषाक्त होना आम बात है। मोटापा कम करने के ये कीजिये यह नाश्ता
यहाँ पर कुछ सामान्य उपाय दिये गये है जो भोजन को जीवन्त करने के साथ-साथ बीमारियों से भी बचाते हैं।

1. ज्यादा भोजन न पकायें – बारिश के मौसम में भोजन कवक द्वारा बहुत जल्दी प्रभावित होता है। शहर के चिपचिपे मौसम में भोज्य पदार्थों का खराब होना लाजमी है। खाना पकाने का सबसे बढ़िया तरीका यह है खाना उतना ही पकायें जितना प्रयोग हो जाये। बचे हुये भोजन को नौकरों या फिर जरूरतमन्दों को बाँट दें।
2. फ्रिज में सूखी चीजों को रखें – रवा और बहुउपयोगी मैदा जैसे सूखी चीजों को फ्रिज में रखना चाहिये। बारिश के मौसम में रवे को भून कर कई दिनों के लिये फ्रिज में रख कर जरूरत पर प्रयोग किया जा सकता है। बेसन को भी चालकर बन्द डिब्बे में फ्रिज में रखा जा सकता है जिससे उनमें कवक और गुल्थियाँ पड़ने से रोका जा सकता है।
3. उत्प्रेरक का प्रयोग – बारिश के मौसम में दालों को कीड़ों- मकोड़ों से बचाने के लिये सरसों के तेल लगाकर भण्डारण करें। खाद्यान्नों को ताजा रखने के लिये अरण्डी का तेल छिड़कें। ध्यान रखें कि केवल इतना ही अरण्डी का तेल उपयोग करें कि अनाज के दानों में चमक आ जाये। अगर बादाम, अखरोट आदि सील जायें तो इन्हें माइक्रोवेव में कुछ मिनट के लिये हल्का गर्म करने पर फिर से कुरकुरे हो जायेंगें।
4. पके भोजन का ध्यान रखना – अगर खाना खुले में रखें तो पके भोजन को हर दो घण्टे में चलायें जिससे उसपर जीवाणु टिक न पायें। जिन रोटियों को न खाया जा सके उन्हें अखबार या फिर एल्युमिलियम फॉइल में लपेट कर रखें जिससे कि वे खराब न हों। इस मौसम में हमेशा भोजन को ढक कर रखें जिससे कि खराब न हो। पापड़ को तलने के बाद उन्हें ज़िप लॉक पैकेट में रखें जिससे कि वे ज्यादा समय तक कुरकरे रहें।
5. हमेशा ढक कर रखें – भोजन को पकाने से पहले और बाद में ढक कर रखें क्योंकि मक्खियाँ भोजन और हमारे स्वास्थ्य के लिये खतरा हैं।
6. धोयें और सुखायें – सब्जियों और फलों को धोने के बाद सुखा कर ही प्रयोग करना या फिर फ्रिज में रखना चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
