Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्यादा अंडे खाने के हानिकारक प्रभाव
पोषण का एक अच्छा स्रोत होने के नाते अंड़ा एक संतुलित आहार है। परंतु, अंड़े की जर्दी में मौजूद कोलेस्ट्रॉल, इसमें फायदे के साथ नुकसान को भी जोड़ता है। अतः यह कहना मुश्किल है कि आपको हफ्ते में कितने अंड़े खाने चाहिए। लेकिन, नीचे दिए गए कुछ तथ्य शायद आपकी जानकारी को कुछ बढ़ा दें।
पोषण तथ्य:
अन्य मांसाहारी व्यंजनो के मुकाबले अंड़ा काफी सस्ता है तथा इसमें उच्च मात्रा में मौजूद कोलीन मस्तिष्क के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। इसके अलावा अंड़ा एंटीऑक्सीडेंट, आयोडीन, विटामिन ए, विटामिन बी2 व विटामिन डी का भी अच्छा स्रोत है। यह वजन घटाने में भी बहुत
मदद करता है एवं यह शरीर के पोषण की हर जरुरत हो पूरा करता है।
क्या हर दिन अंडे खाना स्वास्थ्यवर्धक होता है ?

कोलेस्ट्रॉल:
एक अंडा हमारे शरीर की दैनिक कोलेस्ट्रॉल की जरुरत को पूरा करता है। अंडे की जर्दी में उच्च मात्रा में मौजूद कोलेस्ट्रॉल इसके नकारात्मक गुण को उजागर करता है। असल में, जिगर हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को उत्पन्न करने का कार्य करता है जोकि शरीर की हर कोशिका के मेम्ब्रेन का निर्माण करता है। इसके अलावा, कोलेस्ट्रॉल हमारी प्रजनन प्रणाली को नियंत्रित करने वाले विभिन्न हार्मोन के उत्पादन में भी मदद करता है। कुछ लोगों को यह ग़लतफ़हमी भी हैं कि अधिक अंड़ों के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। जिसके कारण व्यक्ति हृदय रोग का शिकार हो सकता है। दरअसल, जब हम कोलेस्ट्रॉल युक्त व्यंजनों का सेवन करते हैं तब हमारा जिगर कम कोलेस्ट्रॉल उत्पन्न करता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
साप्ताहिक सेवन:
पुराने अध्ययन सप्ताह में छह से अधिक अंड़ों को खाने की सलाह नहीं देते थे लेकिन नए अध्ययनों के अनुसार आप सप्ताह में जितने चाहें उतने अंडे खा सकते हैं वो भी बिना अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाएं। मधुमेह के रोगियों को अंड़े की जर्दी से परहेज करना चाहिए चूंकि इसमें उच्च मात्रा में मौजूद कोलेस्ट्रॉल मधुमेह के रोगियों में स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
