Latest Updates
-
Happy Independence Day 2026 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शुभकामना संदेश -
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Hariyali Teej Wishes For Wife: हरियाली तीज पर पत्नी ने रखा है व्रत, इन खास संदेशों से जताएं अपना प्यार -
Hariyali Teej Vrat Niyam 2026: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें व्रत के जरूरी नियम -
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट -
Hariyali Teej Solah Shringar: हरियाली तीज पर क्यों जरूरी है सोलह श्रृंगार? यहां देखें 16 श्रृंगार की लिस्ट -
Independence Day 2026: 15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो ये 5 बातें जरूर जान लें, वरना लौटना पड़ेगा वापस -
World Organ Donation Day 2026: शरीर के कौन से अंग किए जा सकते हैं दान? समझें पूरा प्रोसेस और नियम -
World Organ Donation Day 2026: आज है विश्व अंगदान दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व
मोटापे को दूर करने के घरेलू उपचार
ओबेसिटी (मोटापा) क्या है?
ओबेसिटी वह स्थिति होती हैं जब व्यक्ति का वज़न आवश्यकता से अधिक हो जाता है तथा शरीर पर बहुत अधिक मात्रा में वसा (फैट) जमा हो जाता है। ओबेसिटी को व्यक्ति के बॉडी मास इंडेक्स (बी एम आई) द्वारा नापा जाता है। आपके वज़न (किलोग्राम में) को आपकी लम्बाई (मीटर में) से विभाजित करके बी एम आई की गणना की जाती है। वे व्यक्ति जिनका बी एम आई 25 – 29 होता है वे ओवरवेट (आवश्यकता से अधिक वज़न होना) कहे जाते हैं तथा वे व्यक्ति जिनका बी एम आई 30 से 40 के बीच होता है वे ओबेस (मोटे) माने जाते हैं।
ओबेसिटी के कारण जीवन के लिए धोखादायक कई बीमारियाँ जैसे डायबिटीज़ (मधुमेह), दिल की बीमारी, कैंसर के कई प्रकार, स्ट्रोक आदि होने की संभावना रहती है। ओबेसिटी किसी भी उम्र में हो सकती है। अधिक कैलोरी ग्रहण करना तथा निष्क्रिय जीवन शैली ओबेसिटी के दो प्रमुख कारण हैं। कई तरह के घरेलू उपचारों का उपयोग करके तथा जीवनशैली में परिवर्तन करके ओबेसिटी को नियंत्रित किया जा सकता या इससे छुटकारा भी पाया जा सकता है। शाकाहारी बनने के साइड इफेक्ट्स
ओबेसिटी में हेरिडिटी (अनुवांशिकता) भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हालाँकि ओबेसिटी को दूर करने के लिए बाज़ार में वज़न कम करने के उपचार उपलब्ध हैं, परंतु वे प्रभावी तथा सुरक्षित नहीं हैं| मोटापे को दूर करने के लिए निम्न घरेलू उपचारों को आजमाएं|

1. ग्रीन टी
ग्रीन टी वज़न कम करने में बहुत प्रभावी है तथा वज़न कम करने की औषधियों और डाइटिंग के बिना वज़न कम करने में सहायक होती है। उत्तम गुणवत्ता की ग्रीन टी की पत्तियों को उबलते हुए पानी में डालें तथा इसे कुछ मिनट के लिए उबलने दें। इस ग्रीन टी को दिन में दो से तीन बार पीयें। कुछ ही दिनों में आप प्रभावी परिणाम देखेंगे।

2. ऐप्पल सीडर विनेगर और नींबू का रस
एक छोटा चम्मच ऐप्पल सीडर विनेगर और एक चम्मच नींबू के रस को एक कप गुनगुने पानी में मिलाएं। दो से तीन महीने तक इस पानी को प्रतिदिन सुबह खाली पेट पीयें। आप प्रभावी परिणाम देखेंगे क्योंकि पानी आपको हाईड्रेटेड (जल युक्त) रखेगा, ऐप्पल सीडर विनेगर आपकी मेटाबॉलिजम (चयापचय) शक्ति को बढ़ाएगा और नींबू पानी का स्वाद बढ़ाएगा।

3. दिन की शुरुआत शहद से करें
एक चम्मच शहद लें तथा इसे एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं। पानी के इस मिश्रण में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। सुबह उठने के बाद खाली पेट इस पानी को पीयें। प्रभावी रूप से वज़न कम करने के लिए इसे दो से तीन महीने तक प्रतिदिन पीयें।

4. गर्म पानी पीयें
यदि आपको ठंडा पानी पीने की आदत है तो इसके स्थान पर गर्म पानी पीने की आदत डालें। गर्म पानी आपके शरीर में संग्रहित वसा को दूर करने में सहायक होगा। भोजन के पश्चात गर्म पानी पीयें और इस बात का ध्यान रखें कि भोजन और पानी के बीच कम से कम आधे घंटे का अंतर हो। खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पीयें।

5. पुदीने की पत्तियाँ
पुदीना अपने पाचक गुणों के लिए जाना जाता है और पाचन में सहायक है। पुदीने की पत्तियों के रस की कुछ बूँदें गुनगुने पानी में मिलाएं और इसे अच्छे से मिलाएं। खाना खाने के आधे घंटे बाद इस मिश्रण को पीयें। यह पाचन में सहायक होगा तथा आपके चयापचय शक्ति को बढ़ाएगा और लम्बे समय तक वज़न कम करने में सहायक होगा।

6.सौंफ
भूख कम करने के लिए सौंफ एक लोकप्रिय और बहुत पुराना घरेलू उपचार है। लगभग 6 से 8 सौंफ के दानों को एक कप पानी में कुछ मिनिट तक उबालें। इस पानी से सौंफ के दाने निकाल दें तथा इस पानी को प्रतिदिन सुबह खाली पेट पीयें। इससे आपकी खाने की इच्छा कम होगी।

7. ऐप्पल सीडर विनेगर
प्रतिदिन सोने के पहले एक चम्मच ऐप्पल सीडर विनेगर का सेवन करें। यह सोते समय आपके शरीर में संग्रहित वसा को कम करने में सहायक होता है।

8. घर में बना खाना खाएं
यह एक जाना माना तथ्य है कि नियमित तौर पर होटल, रेस्टारेंट या रास्ते पर मिलने वाले खाद्य पदार्थ खाने से वज़न बढ़ता है। घर में बना हुआ खाना खाएं जिसमें वसा और तेल कम होता है। अपने भोजन में हरी सब्जियां, फल और सब्जियां शामिल करें जो मोटापे से लड़ने में सहायक होंगी।

9. काली मिर्च के साथ शहद
शहद कई सारी बीमारियों का घरेलू उपचार है तथा यह वज़न कम करने में भी सहायक है। एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद, दो चम्मच नींबू का रस और एक चुटकी काली मिर्च मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं तथा इस पानी को प्रतिदिन सुबह पीयें। इससे आपका वज़न कभी नहीं बढ़ेगा।

10. चाय में मसाले मिलाएं
मसाले बहुत अच्छे घटक होते हैं जो वज़न को प्रभावी और प्राकृतिक रूप से कम करने में सहायक होते हैं। प्रभावी रूप से और तीव्रता से वज़न घटाने के लिए अपनी प्रतिदिन की ग्रीन टी (चाय) में दो से तीन टुकड़े अदरक, काली मिर्च, इलायची, दालचीनी और लौंग मिलाएं। इन मसालों से युक्त चाय को दिन में दो से तीन बार पीयें और एक महीने में प्रभावी परिणाम देखें।

11. कड़ी पत्ता (मीठी नीम)
प्रतिदिन सुबह खाली पेट 10 से 12 मीठी नीम की पत्तियाँ खाएं। इसे अच्छे से चबाएं और इसका रस पीयें। ऐसा तीन से चार महीने तक लगातार करें। आप प्रभावी रूप से वज़न कम होते हुए देखेंगे।

12. सब्जियां और फल
अपने प्रतिदिन के भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर और गाजर शामिल करें। प्रतिदिन सुबह के नाश्ते में टमाटर खाने से भी वज़न प्रभावी रूप से कम होता है। अपने भोजन में सब्जियों और फलों की मात्रा बढ़ाएं तथा कम कैलोरी वाला ऐसा भोजन खाएं जिससे आपका पेट जल्दी भर जाए।

13. पानी के साथ बेर
बेर की पत्तियों को एक कप पानी में भिगाएं। इसे पूरी रात ऐसे ही रहने दें और इस पानी को दूसरे दिन सुबह पीयें। आपको यह पानी खाली पेट पीना चाहिए। प्रभावी परिणाम देखने के लिए इसे एक महीने तक लगातार करें।

14. रागी खाएं
आपके प्रतिदिन के डाईट प्लान में रागी को शामिल करें। मोटापे को कम करने के लिए यह एक आदर्श खाद्य पदार्थ है तथा यह पाचन की प्रक्रिया को धीमा करता है। कार्बोहाइड्रेट को आपके शरीर में अवशोषित होने में बहुत समय लगता है और इस प्रकार आप मोटापे से बचते हैं।

15. शारीरिक व्यायाम
तेज़ चलना मोटापे को कम करने का सबसे उत्तम तरीका है तथा इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है। उचित आहार के साथ सप्ताह में चार से पांच दिन 30 से 45 मिनिट तक जिम में व्यायाम करना भी वज़न कम करने में सहायक होता है।



Click it and Unblock the Notifications