Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
यात्रा के दौरान इन खाद्य पदार्थों को खाने से बचें
दस्त किसी को भी परेशान कर सकते हैं, खास तौर पर तब जब आप कहीं घूमने जाएँ। इसलिए कहीं घूमने जाते वक़्त अपने खाने पीने का ख्याल जरूर रखें। जैसे जितना हो सके ज्यादा तले भुने भोजन से परहेज़ करें क्यों कि यह सबसे ज्यादा आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुँचता है।
भारत में सफर करने वाली महिलाएं रखें ये सावधानी
अगर आपका पेट ठीक नहीं होगा तो आपके घूमने का मज़ा किरकिरा हो सकता है साथ ही जहाँ आप घूमने जा रहे हैं वहां आप ठीक से घूम भी नहीं पाएंगे। इस लिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें आप यात्रा के दौरान खाने से बचें।

तले हुए भोजन से बचें
हम सब यह जानते हैं कि तला हुआ भोजन कितना नुकसान देह होता है। हमारी ज़ुबान को तो बहुत पसंद है पर पेट के लिए यह उतना ही खतरनाक भी है। इसलिए यात्रा के दौरान इन्हे खाने से बचें।

शराब
शराब के बारे में तो हम सब जानते हैं, कि अगर इसे आम दिनों में पिया जाए तो यह कितना नुक्सान कर सकती है। और सोचिये अगर आप इसे यात्रा करते वक़्त पियेंगे तो यह क्या करेगी। अगर आप प्लेन से जा रहें हैं तो भूल कर भी शरब मत पीजिये गा नहीं तो इसका हैंगओवर और उसके बाद का डिहाइड्रेशन बहुत नुक्सान करेगा।

पनीर और कोल्ड मीट
जल्दी तैयार होने वाली मीट सैंडविच वैसे तो स्वास्थ वर्धक होती है और जल्दी बन भी जाती है। लेकिन इसे खाने से कुछ बुरे परिणाम भी होते हैं। इनमें सूक्ष्म जीव बहुत जल्दी पनपने लगते हैं, जो आपको यात्रा के दौरान बीमार कर सकते हैं। और इनसे होने वाली बीमारी काफी लम्बे समय के बाद ठीक होती है।

मांसाहार
यात्रा करते वक़्त ऐसा भोजन करें जो आसानी से पच जाये। ना कि ऐसा जो पचने में समय लगाये, जैसे मछली, चिकन और रेड मीट। इन्हें पचने में काफी लंबा समय लगता है। इसलिए जितना हो सके शाकाहारी भोजन का ही सेवन करें।

दूध और दूध से बने उत्पादन
अगर आप कार से सफर कर रहे हैं तो दूध और दूध से बने उत्पादनो को ना खाएं क्योंकि इन्हे खाने से आपको दस्त की शिकायत हो सकती है।

पेट भर के भोजन ना करें
जब आप लम्बे समय के लिए यात्रा करते हैं, तो यह सोचते हैं कि हमारा पेट पूरी तरह भरा होना चाहिए जिससे हमे भूख ना लगे। लेकिन आप गलत सोच रहे हैं। इसके बजाये कम खाए और हल्का भोजन लें।



Click it and Unblock the Notifications
