Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
क्या आप तो नहीं करते वजन कम करने के लिये ये गल्तियां?
अधिकाँश लोग यह सोचते हैं कि वे पूरी कोशिश कर रहे हैं परंतु फिर भी ठोस परिणाम नहीं दिख रहे हैं। जी हाँ, वज़न कम करना बहुत ही टालमटोली करने वाला काम है यदि कुछ चीज़ों को वैसे न किया जाए जैसे इन्हें किया जाना चाहिए। लोग गलतियों के परिणामों का विचार किये बिना कई गलतियां करते हैं। आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपका एक एक कदम चाहे वह छोटा ही क्यों न हो आपके परिणामों के अनुभव पर प्रभाव डालेगा।
आयुर्वेद के अनुसार वजन कम करने के लिए टिप्स
यद्यपि हम वज़न कम करने में होने वाली गलतियों पर विचार कर रहे हैं, अत: हम आहार तथा व्यायाम दोनों पक्षों पर ध्यान देंगे। आइये आगे देखें कि वज़न करते समय लोग कौन सी आम गलतियां करते हैं।
वज़न कम करते समय की जाने वाली 10 गलतियां

आवश्यकता से अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन
हम सभी जानते हैं कि वज़न कम करते समय प्रोटीन युक्त आहार कितना आवश्यक है। हालाँकि बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से हानिकारक प्रभाव हो सकते हैं। यदि आप आवश्यकता से अधिक प्रोटीन का सेवन करते हैं तो शरीर इसका उपयोग नहीं करता तथा यह फैट के रूप में शरीर में जमा हो जाता है। मांस पेशियाँ बनाने के लिए यह एक आवश्यक सलाह है जिसे ध्यान में रखना आवश्यक है।

हल्का नाश्ता
आपका नाश्ता हल्का नहीं होना चाहिए। हल्का नाश्ता करने से आपकी चयापचय दर कम हो जाती है तथा आपके द्वारा खाया हुआ खाना फैट के रूप में जमा होने लगता है।

सब्जियां न खाना
शरीर में वसा और मांसपेशियों का सही संतुलन बनाए रखने के लिए आहार के उचित संयोजन की आवश्यकता होती है। इस संदर्भ में सब्जियां बहुत आवश्यक हैं क्योंकि वे आपके वज़न कम करने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए सामग्री का सही संयोजन देती हैं। कई सब्जियां फाइबर से समृद्ध होती हैं जो वज़न कम करने में सहायक होता है।

नियोजित दिनचर्या के अनुसार न चलना
यह महत्वपूर्ण है कि आप अपना प्लान पेपर पर लिखकर रखें। इसके बारे में केवल सोचने से काम नहीं चलेगा। सुनिश्चित करें कि आप नियोजित दिनचर्या का पालन करें जिसमें रोज़ाना विशिष्ट व्यायाम भी शामिल हों।

नींद का अनियमित पैटर्न
यदि आप व्यायाम करते हैं तो शरीर को कम से कम छह घंटे नींद की आवश्यकता होती है। मांसपेशियों को आराम की आवश्यकता होती है तथा फैट बर्निंग प्रक्रिया के लिए शरीर को आदी होने में समय लगता है। अनियमित स्लीप पैटर्न से आप अधिक भूख महसूस करते हैं तथा इससे आपके वज़न घटने के लक्ष्य में रूकावट आती है।

मद्यपान
वज़न कम करते समय मद्यपान बिलकुल नहीं करना चाहिए। यह दो दिन में ही आपके प्रयासों को नष्ट कर देगी तथा आपके चयापचय को ख़राब कर देगी।

इसे पर्याप्त समय न देना
जी हाँ, निश्चित रूप से यह संभव है कि दो सप्ताह में वज़न कम हो जाए। परंतु आपको प्रैक्टिकल बनना पड़ेगा। केवल तीन दिनों में परिणामों की अपेक्षा न करें। थोडा समय दें।

प्रतिदिन एक सी दिनचर्या का पालन करना
यह वज़न कम करने में की जाने वाली तीन बड़ी गलतियों में से एक है। अधिकतम परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने शरीर को नियमित तौर पर सरप्राइज करते रहें। कभी भी एक सी दिनचर्या न अपनाएँ। इससे आपको कोई भी परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।

वज़न प्रशिक्षण पर ध्यान न देना
अपने रहन सहन में वज़न प्रशिक्षण के प्रोग्राम को शामिल करना न भूलें। वज़न प्रशिक्षण से परिणाम अधिकतम आते हैं तथा वज़न कम करने में यह महत्वपूर्ण घटक है।

पर्याप्त पानी न पीना
आपको ध्यान रखना चाहिए कि अपनी चयापचय दर बढ़ाने के लिए आपको अपनी कोशिकाओं को हमेशा हाईड्रेटेड रखना चाहिए। कम से कम तीन लीटर पानी पीयें। इससे वज़न कम होने के साथ साथ शरीर से विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
