Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
जिम में रोइंग मशीन पर वर्कआट करने के 8 फायदे
अगर आप जिम में वर्कआउट करती हैं, तो आपको वहां एक से बढ़ कर एक भारी भरकम मशीन्स दिख जाएंगी। वहीं पर आपको रोइंग मशीन जिसे रोवर के नाम से भी जाना जाता है, वह भी रखी मिलेगी।
READ: पेट कम करने की 5 बेहतरीन एक्सरसाइज़
रोइंग मशीन पर आपने एक या दो बार जरुर वर्कआउट किया होगा क्योंकि यह कैलोरी घटाने के आसान तरीको में से एक है। इस पर अन्य मशीनों के अलावा जल्छ कैलोरी बर्न होती है।
READ: 8 ऐसी बातें जो आपका जिम ट्रेनर आपको कभी नहीं बताएगा
साइकिल और ट्रेड मिल पर घंटो पसीना बहाने के बजाए अगर आप रोइंग मशीन पर वर्कआउट करेंगी तो आप लगभग 10-15% अधिक कैलोरी बर्न कर सकेंगी। अगर आपको ट्रेड मिल पर दौड़ना पसंद नहीं है तो यहां जानिये रोइंग मशीन पर वर्कआउट करने के बढियां फायदों के बारे में -

दिल और फेफडे़ बनें मजबूत
इस मशीन पर वर्कआउट करना एक प्रभावशाली एरोबिक एक्सरसाइज करने के बराबर है। इसको करने से दिल और फेफडे़ हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

पूरा शरीर होता है मजबूत
रोइंग मशीन से आपके पूरे शरीर का वर्कआउट होगा। यह शरीर के पूरे मसल पर काम करती है।

फैट बर्न करे
यह कैलोरी बर्न कर के वेट लॉस में मदद करती है, जो कि आम मशीने नहीं कर पाती। यह एक साथ ही फैट भी बर्न करती है और मसल भी बनाती है।

मसल की टोनिंग
लगातार रोइंग मशीन पर वर्कआउट करने से मसल टोन भी होती है और उसमें ताकत भी आती है।

रेजिस्टेंस पैदा होता है
रोइंग मशीन पर आगे और पीछे जोर लगाने से साइकिल के मुकाबले अच्छा रेजिस्टेंस पैदा होता है।

बजुर्गों के लिये बेहतरीन
अगर किसी को घुटनों में प्रॉब्लम है तो वह भी रोइंग मशीन को आराम से यूज़ कर सकता है। यह बूढे़-बुजुर्गों के लिये अच्छा है।

स्टैमिना बढ़ाए
इस मशीन पर वर्कआउट करने से स्टैमिना और शरीर का लचीलापन भी बढ़ता है।

चोट का बिल्कुल डर नहीं
इस पर वर्कआउट करने से चोट नहीं लगती।



Click it and Unblock the Notifications
