Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
खाने वाली 8 जड़ें जो दूर कर देंगी आपके सभी रोग
आलू और चुकंदर एक स्वादिष्ट खाने वाली जड़ें हैं, इनके अलावा भी कई और जड़ें हैं जो आप खा सकते हैं। इनका स्वाद एक अजीब तरह का होता है जो कि हर किसी को नहीं जमता।
फिर भी, ये खाने योग्य जड़ें स्वास्थ्यप्रद हैं क्यों कि इनमें कई पोषक तत्व हैं जो कि कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद हैं। ये जड़ें कई तरह से पकाई जा सकती हैं, पोषण विशेषज्ञों के अनुसार इनको खाने का सबसे सही तरीका इनको उबालकर खाना है।
READ: उबली सब्जियां खाने के 10 स्वास्थ्य लाभ
थोड़ा सा नमक और काली मिर्च छिड़ककर इन जड़ों को और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। ये जड़ें स्वास्थ्य वर्धक हैं। खून की कमी होने पर चुकंदर बेहद फायदेमंद है।
चुकंदर में आयरन की अधिकता है और यह शरीर में रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है। इसी तरह मूली और शलजम भी स्वास्थ्य के लिए सही है, यदि आपको डायबिटीज़ नहीं है तो आप इनका सेवन कर सकते हैं।
READ: सब्जियां ऐसी जो घटा दे आपकी सारी चर्बी
हल्दी और अदरक ना केवल स्वास्थ्यवर्धक हैं बल्कि ये खाने का स्वाद भी बढ़ाती हैं। इन 8 जड़ों वाले खाद्यों को सप्ताह में कम से कम एक बार खाने से ये हानिकारक कीटाणुओं और बैक्टीरिया को कम करता है।
इनसे रक्त का संचार सही रहता है और डाइबिटीज़ और कैंसर जैसी हानिकारक बीमारियाँ दूर रहती हैं। आइये देखते हैं इन स्वास्थ्यवर्धक जड़ों के फायदे..

चुकंदर
ये शरीर के लिए फ़ायदमंद हैं। इनमें आयरन होता है जो कि लाल रुधिर कोशिकाओं को बढ़ाता है। इनमें बेटालेंस जैसे पोषक तत्वों की अधिकता होती है, जो कि पूरे शरीर को साफ करते हैं। इन्हें उबालकर भी खाया जा सकता है।

मूली
इनमें गैस की अधिकता होती है। ज्यादा मूली खाने से पेट फूल जाता है लेकिन इसके अलावा मूली में विटामिन सी की अधिकता भी है। जिससे पेशाब से संबन्धित बीमारियाँ दूर होती हैं और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

शलजम
यह भी स्वास्थ्यवर्धक है लेकिन अधिकतर लोगों को इसका स्वाद ज्यादा अच्छा नहीं लगता। यह हड्डियों के विकास में लाभकारी है। ये फेफड़ों, हार्ट के लिए फायदेमंद होने के साथ ही पाचन को भी ठीक करते हैं। शलजम को कच्चा या उबालकर खाया जा सकता है।

स्वीट पोटेटो
इनमें विटामिन सी, बी 6 और ई की अधिकता होती है। ये मीठे आलू फाइबर से भरे होते हैं जिससे पेट भरा रहता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इन्हें उबालकर खाया जा सकता है।

अदरक
ये जड़ें स्वास्थ्यवर्धक हैं, इन्हें रोजाना के खाने में शामिल किया जा सकता है। ये आयुर्वेदिक औषधि हैं जो कि कैंसर, डाइबिटीज़, सूजन और रक्तचाप को कम करने में फायदेमंद हैं और साथ ही ये लाल रुधिर कोशिकाओं को भी बढ़ाती हैं।

हल्दी
ये शुद्ध और शरीर के लिए अच्छी होती है। इन्हें जरूर खाना चाहिए क्यों कि इनमें कई तत्व हैं जो कि शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। हल्दी दिमाग और त्वचा के लिए सही रहती है।

शकरकंद
उबली और शकरकंद बेहद स्वास्थ्यप्रद है। इनमें विटामिन बी 6 और पोटेशियम की अधिकता होती है जो कि शरीर को फिट और हैल्दी बनाने में मददगार है।

बॉक चो
यह चाइनीज खाद्य पदार्थ है जो कि जरूर खाना चाहिए। इनमें ऐसे तत्व होते हैं जो कि प्रोस्ट्रेट कैंसर के खतरे को कम करते है। इन्हें रोजाना खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, यह अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही शरीर को एनर्जी भी प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications