Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
व्यस्त दिनचर्या में कसरत के लिए कैसे निकालें समय
कई लोगो को आश्चर्य होता है कि व्यस्त दिनचर्या में कसरत के लिए समय कैसे निकाला जा सकता है। जी हाँ, हम सब बहुत व्यस्त हैं तथा हमें शायद ही कभी कसरत करने के लिए समय मिलता है। हमारे दिन की शुरुआत हमारे कार्यस्थान पर पहुँचने की तैयारी से होती है तथा देर रात में ख़त्म होती है। हम में से अधिकाँश लोग इसी तरह कमाने के लिए जीते हैं ताकि बिल का भुगतान कर सकें। इस प्रकार की व्यस्त दिनचर्या में कसरत के लिए समय कैसे निकालें?
READ: विराट कोहली के 10 फिटनेस सीक्रेट
क्या व्यस्त दिनचर्या में कसरत करना संभव है? जी हाँ, परंतु चुनौती भरे व्यायाम संभव नहीं हैं क्योंकि इनके लिए आराम और भारी पोषण की आवश्यकता होती है। प्रारंभिक चरणों में आप छोटे छोटे व्यायाम प्रारंभ कर सकते हैं। एक बार जब आपके शरीर को इसकी आदत हो जाए उसके बाद आप धीरे धीरे तीव्रता बढ़ा सकते हैं तथा अधिक अच्छे से कसरत कर सकते हैं। इस लेख में हम देखेंगे कि किस प्रकार व्यस्त दिनचर्या में कसरत करने के लिए समय निकाला जा सकता है। याद रखें कि कभी भी कुछ न करने से अच्छा है कि छोटे से शुरुआत की जाए।

पता लगायें कि आपके लिए क्या अच्छा होगा
यदि आप कुछ सालों से कुछ व्यायाम करने का प्रयास कर रहे हैं तो संभव है कि उनमें से आपको कुछ पसंद हो तथा कुछ नापसंद। ऐसा वर्कआउट (व्यायाम) चुनें जो आपकी जीवनशैली से मेल खाता हो। कम से कम उस व्यायाम को बिना भूलें निरंतर करें। आपका पसंदीदा व्यायाम करने के पीछे कारण यह है कि इससे इस बात की अधिक संभावना होगी कि आप उसे नियमित तौर पर करेंगे।

संभव हो तो सीढ़ियों का उपयोग करें
यदि किसी दिन आप व्यायाम नहीं कर पाते हैं तो अपने कार्य स्थान पर लिफ्ट का प्रयोग न करके सीढ़ियों का प्रयोग करें। सीढ़ियों का उपयोग करने से थोड़ी क्षतिपूर्ति हो जायेगी। अधिक कैलोरीज़ बर्न करने के लिए सीढियां तेज़ी से चढ़ें। हालाँकि इस बात का ध्यान रखें कि ऐसा करते समय आप फिसलें नहीं।

केवल गुणकारी व्यायाम ही चुनें
आपके पास अधिक व्यायाम के लिये समय नहीं है। हालाँकि सभी प्रकार के व्यायाम अच्छे होते हैं परन्तु उनमें से कुछ अधिक प्रभावकारी होते हैं। इसी तरह के व्यायाम चुनें क्योंकि आपके पास समय नहीं है। ऐसा कोई व्यायाम अच्छा होगा जिसमें बहुत कम तैयारी की या लगभग न के बराबर सामग्री की आवश्यकता हो। इस उद्देश्य के लिए बॉडी वेट व्यायाम अच्छे होते हैं।

घर पर कुछ सरल कसरतें करें
कुछ न करके पछताने के बजाय कुछ छोटी मोटी कसरतों से बहुत सहायता मिलाती है। अत: यदि आप किसी पेशेवर की तरह कसरत नहीं कर पाते हैं तो चिंता न करें। भले ही आप छोटी मोटी कसरत कर रहे हैं, याद रखिये आप कम से कम कुछ तो कर रहे हैं।

उत्तेजित सप्ताहांत
कभी कभी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालना असंभव हो जाता है। यदि सप्ताह में आप नियमित तौर पर कसरत नहीं कर पाते तो चिंता न करें, सप्ताहांत में अधिक कसरत करने से भी फ़ायदा हो सकता है। कुछ न होने से कुछ होना अच्छा है। तो इस बात का धयान रखें कि आपका सप्ताहांत पार्टी के बजाय कसरत करने में ज़्यादा गुज़रे।

प्रगति पर नज़र रखना
प्रगति के बिना कोई भी चीज़ आपको अधिक अच्छा करने के लिए प्रेरित नहीं कर सकती। अत: एक डायरी बनायें तथा उसमें वज़न और साथ ही साथ अन्य कारक जो आपकी प्रगति दिखाते हैं, उनके बारें में लिखें।

अपने साथी के साथ करें
यदि कसरत करने में कोई आपका साथी है तो आप इसे और भी अधिक अच्छे से करने के लिए प्रेरित होंगे। सफलता के लिए प्रतियोगिता और और प्रेरणा बहुत आवश्यक होती है। अत: यदि आपका साथी, मित्र या सहयोगी आपके साथ व्यायाम करना चाहे तो कभी मना न करें।



Click it and Unblock the Notifications
