Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
लंबाई बढ़ाने के आसान उपाय
अच्छी लंबाई से इंसान के व्यक्तित्व में काफी गुना इजाफा होता है। जिनका कद किन्ही वजहों से कम रह जाता है, उनके अंदर खासतौर, पुरुषों के अंदर हीन भावना रह जाती है। हमारी लंबाई या तो जीन के ऊपर निर्भर रहती है या फिर शरीर को सही पोषण न मिलने की वजह से कम रह जाती है।
हमारे शरीर में ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन होता है, जो लंबाई बढ़ाने में सबसे ज्यादा योगदान देता है। अगर इस हार्मोन को सही प्रोटीन और न्यूट्रिशन ना मिले, तो यह अपना काम करना बंद या कम कर देता है।
हाइट बढ़ाने के लिये बाजारू दवाइयों का सेवन करना गलत होता है, क्योंकि इसके काफी ज्यादा साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं। अगर आपको अपनी लंबाई बढ़ानी है तो हमेशा प्राकृतिक तरीके ही आजमाने चाहिये। आइये जानते हैं ऐसी कौन सी डाइट लें या फिर कौन सी एक्सरसाइज़ करें, जिससे लाभ होने की गारंटी है।
READ MORE: 18 साल के बाद भी आप बढ़ा सकते हैं खुद की लंबाई

अश्वगंधा का प्रयोग
अश्वगंधा का पावडर और उसी मात्रा में शक्कर ले कर एक शीशी में भर कर रख लें। इस मिश्रण को रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में 2 चम्मच मिक्स करें। ऐसा 45 दिनों तक रोजाना करें। इससे आपकी हाइट भी बढे़गी और शरीर सुडौल भी बनेगा।

रस्सी कूदें
हाइट बढाने के लिये यह एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज़ मानी जाती है। कूदने से शरीर में खून का सर्कुलेशन बढ़ता है और लोअर बॉडी की मासपेशियों की ग्रोथ होती है।

दूध का सेवन करें
दूध में वे सभी पोषण हैं जो आपको हाइट बढाने में मददगार साबित होगा। हाइट बढाने के लिये आपको दिन में लगभग दो गिलास दूध जरुर पीना चाहिये। इसके साथ ही चीज़, पनीर, दही और दूध से बनें खाद्य पदार्थों का भी सेवन करना चाहिये।

योगासन करें
सूर्य नमस्कार और ताड़ासन कर के आप कई गुना लंबाई बढ़ा सकते हैं। इन आसानो को करने से रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है, जिससे लंबाई बढ़ती है और स्लिप डिस्क की संभावना कम रहती है।

बॉडी स्ट्रेचिंग
रोज़ाना अपने पैरों पर खड़े हो कर शरीर को ऊपर की ओर स्ट्रेच कीजिये। आप लेट कर कोबरा पोज़ में भी बॉडी को स्ट्रेच कर सकते हैं। अगर इसे छोटी उम्र में किया जाए तो हाइट जल्दी बढ़ती है।

सही पोस्चर में बैठिये
हाइट बढ़ाने में आपके पोस्चर का भी बड़ा योगदान होता है। सही पोस्चर वह होता है जिसमें सिर और गर्दन बिना झुके हुए एक सीध में हों। यह आपकी स्पाइन को सीधा रखेगा और मासपेशियों को रिलैक्स करेगा तथा हाइट बढाएगा।

अंडे खाइये
अंडे में 3 जरूरी पेाषण होते हैं जैसे, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी। इन्हें उबाल कर दूध के साथ खाने पर आपकी हाइट अच्छी तरह से बढ़ेगी।

सोयाबीन प्रोडक्ट
अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो आपको प्रोटीन से भरा सोयाबीन के खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिये। आप चाहें तो सोया चंक्स, टोफू, सोया मिल्क आदि का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी मासपेशियों को बढ़ने में मदद करेगा।

मार्शल आर्ट भी है फादेमंद
मार्शल आर्ट करने में पैरों का काफी ज्यादा योगदान होता है। इसे आप घर पर भी कर सकते हैं। एक जगंह खड़े हो कर अपने एक पैर को सीधे उठाइये और लगातार जोर लगा कर किक कीजिये। इससे आपकी बॉडी का लोअर पार्ट मजबूत होगा और ग्रो भी।

सीधे लटकने से भी लाभ
जमीन से 7 फुट की उँचाइ पर जितनी देर हो सके उतनी देर तक रोज लटकें। इससे रीढ़ की हड्डी लचीली बनेगी और आपकी लंबाई बढे़गी।



Click it and Unblock the Notifications
