Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
4 हफ्तों में बिकनी बॉडी पाने के लिये कीजिये ये वर्कआउट
आज बिकनी डे पर हम आपको बताएंगे कि बिकनी बॉडी पाने के लिये आप किस तरह के वर्कआउट कर सकती हैं। भले आप बिकनी पहनती हों या नहीं, लेकिन हर महिला की इच्छा होती है कि उसकी बॉडी बिल्कुल टोन्ड और वह पूरी तरह से फिट हो।
Foodpanda Special Coupon: Flat Rs.300 Off on Order of Rs. 450 & Above
बिकनी बॉडी पाने के लिये आपको ना केवल अपने वर्कआउट रूटीन का ख्याल रखना होगा बल्कि अपनी डाइट पर भी विशेष ध्यान देना होगा। तो अगर आप अगली बार बीच पर जाने की सोंच रही हों, तो उससे पहले अपनी बॉडी को उस लायक जरुर बना लीजियेगा।
READ MORE: बीच बॉडी पाने के 13 टिप्स
अब आइये जानते हैं बिकनी बॉडी वर्कआउट और डाइट के बारे में...

1. अपनाइये फिटनेस रूटीन
एक फिटनेस रूटीन अपनाइये और उसे हर 4 हफ्तों के बाद बदलती रहिये, जिससे आप एक ही तरह के वर्कआउट से बोर ना हों। एक अच्छे एक्सपर्ट को पता होता है कि वॉर्मअप कैसे करें और रिलैक्स कैसे करें। बिकनी बॉडी पाने के लिये एक्सपर्ट की सहायता जरुरी है।

2. बिगनर्स के लिये
बिगनर्स को पहले 30 मिनट के बिकनी वर्कआउट से शुरुआत करनी चाहिये। उसके बाद धीरे धीरे 40 से 45 मिनट तक वर्कआउट को बढा देना चाहिये। खाली बैठ कर टीवी देखने की जगह पर आपको वॉकिंग करनी चाहिये।

3. सुबह जॉगिंग पर जाएं
सुबह सुबह जॉगिंग या फिर पार्क में ब्रिस्क वॉकिंग करने के लिये निकल जाएं, जिससे आपके पैरों, जांघों और हिप्स को टोनिंग करने में मदद मिल सके। इसके अलावा आप ट्रेडमिल पर भी तेजी से वॉक कर सकती हैं।

4. घर की साफ-सफाई करें
खुद के घर की महनत से साफ-सफाई, साइकलिंग या फिर घर के कुत्ते को बाहार वॉक पर ले कर जाएं। इससे आपका वेट बिना टेंशन के कम होना शुरु हो जाएगा। इसके अलावा आप सालसा, डान्सिंग, एरोबिक्स आदि एक बेहतर कार्डियो एक्सरसाइज़ हैं, जिसमें आपका खूब पसीना बहेगा।

5. किकबॉक्सिंग या रस्सी कूदें
किकबॉक्सिंग या स्किपिंग से आप अपने बाजुओं और हाथों की मासपेशियों का फैट कम कर सकती हैं। इसके साथ कुछ पुशअप्स और क्रचिंज भी जरुरी हैं। इससे आपका वेट भी कम होगा और आप स्लिम भी बनेगी।

6. डाइट पर ध्यान दें
अगर आप जिम में दो घंटे बिताती हैं और बाहर आकर जंक फूड खाती हैं, तो फिर आप अच्छे परिणाम की उम्मीद न करें। एक अच्छा शरीर पाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करने से कुछ नहीं होता। इसके लिए आपको खानपान का भी ध्यान रखना होगा। बेहतर होगा कि जंक फूड खाने की आदत में सुधार कर लें। एक अच्छी बिकनी बॉडी पाने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ अपनी जीवनशैली में स्वस्थ खानपान का भी समावेश करना होगा।

7. थाइज़ पर महनत करें
सेक्सी लेग और थाइ के बिना आपकी बिकनी बॉडी अधूरी ही मानी जाएगी। अपने थाइ को शेप में लाने के लिए कुछ हिप एक्सरसाइज, लेग प्रेस और लेग-कर्ल करें। अगर आपके लिए जिम जाना संभव नहीं तो रनिंग, हाइकिंग या स्वीमिंग का सहारा लें।



Click it and Unblock the Notifications
