Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
जानें, धनिया की तरह दिखने वाली पार्सले के बेहतरीन गुण
धनिये की तरह दिखने वाली पार्सले एक विदेशी हर्ब है, जिसका भारतीय रसोई में भी कुछ हद तक प्रयोग होने लगा है। पार्सले, मध्य पूर्वी, यूरोपीय और अमरीकी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिये पय्रोग की जाती है।
पार्सले स्वास्थ्य के लिये काफी लाभदायक है क्योंकि इसमें कई सारे विटामिन्स जैसे, विटामिन C, A, K और B12 आदि होते हैं। इसके अलावा इसमें फोलेट, कैल्शियम, आयरन, कैरोटीन, अमीनो एसिड, फैटी एसिड और फाइबर आदि भी पाया जाता है। पार्सले फेफड़ों, पेट, ब्लैडर और लिवर के लिये अच्छा होता है।
READ: लेमन ग्रास टी पीने के 10 बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ
आप पार्सले का प्रयोग सूप, सैलेड, गार्निशिंग या खाने का स्वाद बढ़ाने के लिये कर सकते हैं। पार्सले का प्रयोग गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिये। अब आइये जानते हैं पार्सले के अन्य औषधीय गुणों के बारे में...

इम्मयून सिस्टम मजबूत बनाए
पार्सले में विटामिन C, B 12, K और A होता है। इसका मतलब है कि यह शरीर के इम्मयून सिस्टम को मजबूती प्रदान करती है और हमारे दिमाग की नसों को शांत भी करती है।

किडनी के लिये फायदेमंद
यह शरीर से अत्यधिक तरल पदार्थ को निकाल कर किडनी के कार्य को सपोर्ट करती है। इस हर्ब में ऑक्सलेट्स होते हैं जो उन लोगों के लिये परेशानी भी खड़ी कर सकते हैं, जिन्हें पहले से ही किडनी और गॉल ब्लैडर की समस्या है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
नियमित रूप से पार्सले का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड दिल के लिये एक टॉनिक के बराबर है।

बालों का झड़ना रोके
पार्सले से तैयार किया गया तेल, सिर पर लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं।

जोड़ों के दर्द से राहत
इस हर्ब में जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने और सूजन को कम करने गुण भी मौजूद हैं। पार्सले का डेली प्रयोग करें और दर्द से छुटकारा पाएं।

कैंसर
स्टडी में पाया गया है, पार्सले का तेल प्रयोग करने से कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाएं खतम हो जाती हैं। यह कैंसर खतम करने वाला आहार माना जाता है।

पेट की लिये अच्छी
पार्सले की चाय बना कर पीने से पेट की समस्या दूर होती है तथा अच्छी तहर से भोजन पचता है।

संक्रमणों से बचाता है
पार्सले विटामिन ए का भी समृद्ध स्रोत है। इसके कारण यह विटामिन ए की कमी से होने वाली अनेक समस्याओं से बचाता है।

धूम्रपान करने वालों के लिए
पार्सले का माइरिस्टीसिन सिगरेट के धुएँ में मौजूद कैंसर पैदा करने वाले बैंजोपायरीन को प्रभावहीन बना देता है, जिससे बड़ी आँत और प्रोस्ट्रेट ग्लैंड के कैंसर के खतरे में उल्लेखनीय रूप से कमी आती है।

हड्डियाँ मजबूत बनाए
पार्सले में विटामिन K होता है, जो ऑस्टियोकैल्शिन के संश्लेषण के लिए आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, यह ऊतकों में कैल्शियम का जमाव रोकती है और स्ट्रोक, आर्थ्रोस्क्लेरोसिस तथा रक्तसंचरण प्रणाली की अन्य बीमारियों से बचाती है।

सांसो की बदबू रोके
आमतौर पर माना जाता है कि पार्सले चबाने से, गंदी सांस को ताज़ा किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
