Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
कब करें और कब ना करें वर्कआउट
हर दिन व्यायाम करना, आपके जीवन में जरूरी होना चाहिए। व्यायाम यानि एक्सरसाइज करने से शरीर, चुस्त और दुरूस्त रहता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि, शाम को टहलने और जिम जाना, सुबह की अपेक्षा ज्यादा फायदेमंद होता है।
READ: सुबह दौड़ने के बाद घर आते ही खाएं ये ब्रेकफास्ट
इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि सुबह टहलने या जिम जाने से आपके शरीर को फायदा नहीं होगा। हालांकि, शाम को टहलना, स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभकारी होता है क्योंकि शरीर के मेटाबोल्जिम, शाम के समय ज्यादा बेहतर रहता है।
वहीं दूसरी ओर, एक्सरसाइज के बाद काम करने से, आपके फिटनेस का स्तर काफी सही हो जाता है। जो लोग जिम की शुरूआत करने जा रहे हैं या व्यायाम की शुरूआत कर रहे हैं उनके लिए शाम को शुरू करना ज्यादा सही रहता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और इसके लिए आपके लक्ष्य निर्धारित कर लिया है तो आप मन लगाकर एक्सरसाइज करें। इस आर्टिकल में बताएं जाने वाले टिप्स आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इसलिए, आप यहां बताएं जाने वाले एक्सपर्ट टिप्स पर ध्यान दें।

1. दोपहर के बाद:
शाम को 3 से 4 बजे के बीच एक्सरसाइज करना या जिम जाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इस समय, पूरे दिन का सबसे अच्छा तापमान होता है और शरीर से सबसे अधिक पसीना इसी समय निकलता है।

2. सुबह:
अगर आप सुबह एक्सरसाइज करते हैं तो 10 से 11 बजे के बीच ही करें। इस समय, शरीर को काफी एक्टिव फील होता है और मेटाबोल्जिम भी सही रहता है।

3. सर्दी-जुकाम हो:
अगर आपको कोल्ड हो गया है तो आपको मन करता है कि बस पड़े रहें। लेकिन ऐसा न करेें। एक्सपर्ट एडवाइस मानें तो जिम जाएं और एक्सरसाइज करें, इससे संक्रमण दूर होगा।

4. मासिक धर्म के दौरान:
पीरियड्स के दिनों में एक्सरसाइज करना सही रहता है। इस समय में, शरीर से एंडोमॉर्फिन निकलते हैं तो पेट के दर्द को दूर भगा देते हैं।

5. थकान:
जब शरीर में थकान होता है तो आपको कुछ करने का मन नहीं करता है। ऐसे में 30 मिनट की एक्सरसाइज आपको राहत दिला सकती है और शरीर का रक्तसंचार सही कर सकती है। इस दौरान, बॉडी में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ता है।

6. मासंपेशियों में दर्द:
अगर आपको मांसपेशियों में दर्द है और आपको कुछ सही नहीं लग रहा है तो बॉडी को राहत दें। एक्सरसाइज न करें।

7. भोजन के बाद:
भोजन के तुरंत बाद कभी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। इससे आपकी पाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी आ जाती है और आंतों पर भी असर पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications