Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
6 दिनों तक करें ये 6 काम, आराम से हो जाएंगी पतली
अगर आपके घर में या फिर आपकी सहेली की शादी होने वाली है और आपको मात्र 6 दिनों में अपना वजन कम करना है तो, घबराइये मत। आज हम आपको कोई बडे़ नुस्खे नहीं देने वाले हैं बल्कि ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिसको आजमा कर आप अपनी डाइट पर कंट्रोल कर सकती हैं।
अगर आपको व्यायाम करना पसंद नहीं है तो कम से कम अपनी जुबान पर तो लगाम लगा ही सकती हैं। वजन कम करने वाली लड़कियों को यह नहीं पता होता है कि उन्हें क्या खाना चाहिये और क्या नहीं, जिससे उनका वजन कम हो सके।
मोटापा कई बड़ी बड़ी बीमारियों को जन्म दे सकता है इसलिये अच्छा होगा कि इसे कम ही कर लिया जाए। आइये जानते हैं मोटापा कम करने वाले टिप्स -

सोडियम भूल कर भी ना लें
रोज रोज नमक से भरा खाना खाने पर आप मोटी हो सकती हैं। आप को अपने खाने में अत्यधिक नमक का प्रयोग कम करना है।

लो कार्ब डाइट खाएं
हो सकता है कि आपको पास्ता खाना बड़ा अच्छा लगता है, लेकिन यह आपका वेट बढा सकता है। आपको कार्ब वाले आहार नहीं बल्कि प्रोटीन युक्त आहार खाना चाहिये। जैसे मेवे , फलियां और अंडे आदि।

दूध पियें मगर थोड़ा लिमिट में
अगर आपको दूध हजम नहीं होता तो उसे ना पियें क्योंकि इससे आपका हाजमा खराब हो सकता है। इसकी जगह पर आप दही या चीज का सेवन कर सकते हैं।

सही फल खाएं
मोटापा कम करने के लिये सही प्रकार का फल खाएं जिससे आपके शरीर को एनर्जी मिले। आपको खट्टे फलों का अधिक सेवन करना चाहिये जैसे, मुसम्बी, संतरा, अंगूर आदि। मीठे फल आपका वजन बढा सकते हैं।

मसालेदार और चटपटे भोजन से दूर रहें
स्पाइसी फूड, आपके पेट में ज्यादा एसिड बनाएंगे और अगर आप वजन कम करने में लगी हैं तो यह बात आपके लिये बिल्कुल ठीक नहीं है। आप खाने को चटपटा बनाने के लिये उस पर सूखे हर्ब यूज़ कर सकती हैं।

कैफीन, रिफाइंड शुगर, शराब और प्रोसेस्ड फूड को बाय बोलें
अगर आपको हफ्ते भर में वजन कम करना है तो इन चीजों को पहले बाय बोलना होगा।



Click it and Unblock the Notifications
