Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
बिना एक्सरसाइज, इन 7 तरीको से करें हिप का फैट कम
क्या आप कूल्हों पर जमे फैट को आसानी से कम करना चाहती हैं? इन उपायों के बारे में पढ़ें!
क्या आप जब टाइट कपडे पहनते हैं तो आपको संकोच महसूस होता है क्योंकि कूल्हों पर जमे हुए फैट के कारण आप आकर्षक नहीं दिखती?
यदि हाँ, तो कुछ ऐसे उपाय हैं जिनके द्वारा आप बिना कसरत किये वज़न घटा सकती हैं। खैर, हम में से बहुत से लोग कसरत करना पसंद नहीं करते, सही है न? इसे चाहे आलस कहें या अरुचि या केवल समय की कमी, इन सभी कारणों से हम सभी कसरत करना टालते हैं।
हालाँकि हम सभी चाहते हैं कि हम स्लिम दिखें विशेष रूप से तब जब हम आधुनिक कपडे जैसे क्रॉप टॉप आदि पहनते हैं जिसमें आपके कूल्हों का भाग दिखाई देता है। इसके अलावा कूल्हों के आसपास फैट का जमा होना ख़राब स्वास्थ्य का भी संकेत होता है क्योंकि इसके कारण जीवनशैली से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं।
अनेक खोज अध्ययनों से पता चला है कि कूल्हों पर अधिक फैट होने के कारण कई प्रकार की बीमारियाँ जैसे मोटापा, जॉइंट पेन (जोड़ों का दर्द), अपचन, डाइबिटीज, हृदय से संबंधित बीमारियाँ और इनफर्टिलिटी आदि भी हो सकती हैं। तो यदि आप बिना कसरत किये कूल्हों के फैट को कम करके टोंड फिगर पाना चाहती हैं तो इन उपायों को अपनाएँ।

सलाह #1
कूल्हों के फैट को कम करने का सबसे उत्तम तरीका है कि आप अधिक पानी पीयें क्योंकि पानी से आपकी चयापचय दर बढ़ती है और आपके कूल्हों का फैट बहुत हद तक कम होता है।

सलाह #2
बाज़ार में उपलब्ध कोर्सेट पहनें क्योंकि ये आपके कमर और कूल्हों के आकार को कम करते हैं।

सलाह #3
यदि आपके कूल्हों का फैट किसी भी प्रकार कम नहीं हो रहा है तो डॉक्टर से बात करें और देखें कि आपको कोई हार्मोनल डिसऑर्डर तो नहीं है जिसके कारण कूल्हों के पास फैट जमा हो रहा है।

सलाह #4
बहुत देर तक बैठे न रहें। कूल्हों के आसपास फैट जमा होने का यह एक मुख्य कारण है। ध्यान रहे कि आप थोड़े थोड़े समय बाद खड़े रहे या चलें।

सलाह #5
ऐसा आहार लें जिसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में हो। इसमें ब्रोकोली, लो फैट मिल्क, तिल, फिश आदि शामिल हैं जो कूल्हों के आसपास जमे हुए फैट को कम करने में सहायक है।

सलाह #6
कूल्हों के आसपास के फैट को कम करने के लिए फाइबर युक्त आहार जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और सब्जियां आदि खाएं क्योंकि फाइबर फैट को कम करने में सहायक होता है।

सलाह #7
अपने डॉक्टर से पूछें कि कुछ दवाएं जैसे बर्थ कंट्रोल की गोलियों के कारण तो आपका फैट नहीं बढ़ रहा। यदि ऐसा है तो अन्य विकल्पों के बारे में पूछें।



Click it and Unblock the Notifications
