Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
क्या इन कारणों से आपके शरीर में होती है सूजन?
हमारे शरीर में कई कारणों से सूजन हो सकती है। यह उन खाद्य पदार्थों के कारण हो सकती है जो आप खाते हैं या अन्य कई कारक भी हो सकते हैं। अधिक जानने के लिए पढ़ें।
सूजन का कारण क्या है? कुछ ऐसे कारण हैं जिनका आपको एहसास भी नहीं होगा। यदि आपको अकसर सूजन की समस्या का सामना करना पड़ता है तो सबसे पहले आपको अपने आहार की जांच करनी चाहिए।
Order Food from Faasos! Get 50% Off on Order*
तनाव या हार्मोन्स में परिवर्तन होने से भी सूजन की समस्या हो सकती है। अन्य कारकों के अलावा कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनके खाने से आपको सूजन की समस्या हो सकती है।
ये आम तौर पर खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ हैं जिनके बारे में हम ऐसा सोच भी नहीं सकते कि इनके कारण सूजन की समस्या हो सकती है।

मक्का, मूंगफली, सोयाबीन से दूर रहें
पॉलीसेचुरेटेड वेजिटेबल ऑइल्स जैसे कॉर्न (मक्का), मूंगफली, सोयाबीन और सनफ्लावर कुछ ऐसे तेल हैं जिनमें लिनोलिक एसिड पाया जाता है जो कि एक ओमेगा-6 फैटी एसिड है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी लें
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स सूजन को दूर करता है जबकि ओमेगा-6 फैटी एसिड्स सूजन को बढ़ाता है। अत: आपको ऐसा आहार लेना चाहिए जिसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 संतुलित मात्रा में हों। रिफ़ाइन्ड चीनी से भी सूजन की समस्या हो सकती है।

कार्बोहाइड्रेट से दूर रहें
कार्बोहाइड्रेट के प्रति प्रतिक्रिया विभिन्न व्यक्तियों में भिन्न भिन्न हो सकती है। शोध के आधार यह पाया गया है कि कार्बोहाइड्रेट जितनी तीव्रता से ब्लड ग्लूकोज़ में परिवर्तित होता है उतना ही ग्ल्य्समिक इंडेक्स उच्च होता है। जब ग्ल्य्समिक इंडेक्स उच्च होता है उतने ही अधिक इन्सुलिन का उत्पादन होता है जिसके कारण सूजन की समस्या होती है।

रेड मीट के कारण भी सूजन बढ़ती है
रेड मीट के कारण भी सूजन की समस्या हो सकती है। खोजों से पता चला है कि कुछ व्यक्तियों को विशेष प्रकार का रेड मीट खाने से सूजन की समस्या हो सकती है। रेड मीट में कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं जिनके कारण सूजन हो सकती है।

तनाव
तनाव के कारण भी सूजन की समस्या हो सकती है। जब भी हम तनावपूर्ण स्थितियों से गुज़रते हैं तो हमारे शरीर की एड्रेनल ग्रंथियों से कॉर्टिसोल नाम का हार्मोन स्त्रावित होता है। कॉर्टिसोल से ब्लडप्रेशर और ब्लड शुगर बढ़ जाता है ताकि आप तनाव का मुकाबला कर सकें। इसका लम्बे समय तक प्रभाव अच्छा नहीं होता।

मेनोपॉज के दौरान
मेनोपॉज के दौरान एक स्त्री के शरीर में कई परिवर्तन होते हैं। इनमें से एक हार्मोन्स में कमी होना है जो जीवन के पहले चरणों में उपस्थित थे। अध्ययनों से पता चलता है कि हार्मोन्स की कमी से सूजन की समस्या गंभीर हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications