Latest Updates
-
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी
85 किलो के मोटापे से कैसे पाई भूमि ने मुक्ती, पढ़ें डाइट सीक्रेट

अपनी पहली फिल्म दम लगा के हईशा में भूमि पेडनेकर का वजन 85 किलो का था। भारी - भरकम शरीर वाली भूमि ने मूवि के लिये अपना वजन लगभग 15 किलो बढाना पड़ा। भूमि को चटर-पटर खाना बहुत पसंद है इसलिये उन्होने यह ऑफर एक्सेप्ट कर लिया और हर दिन कैलोरी से भरा खाना खाने लग गईं।
READ: सोनाक्षी सिन्हा ने कैसे घटाया अपना बढ़ा हुआ वजन
अपनी पहली फिल्म से ही मूमि ने हर किसी का दिल जीत लिया। हालही में भूमि को इस फिल्म के लिये फिल्मफेयर का बेस्ट न्यू कमर का अवार्ड भी मिला है। इस खिताब को लेने जब वह स्टेज पर आईं तो वहां मौजूद सभी लोगों के होश मानों उड़ से गए हों।
READ: जानिये कैसे करती हैं सेलेब्रिटीज अपना झट से वजन कम
भूमि अब पहले वाली ओवरवेट लड़की नहीं रहीं, बल्कि उन्होने अपना फिगर बाकी की हिरोइनों की तरह छरहरा बना लिया है। इस अवतार को पाने के लिये भूमि ने काफी कड़ी डाइट और महनत की है। तो क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि आखिर इस सेक्सी अवतार को पाने के लिये भूमि ने क्या-क्या किया? तो आइये जानते हैं इनकी स्टोरी...

खाने से नहीं की दुश्मनी
भूमि ने अपनी मन पसंद की सभी चीज़ें खाईं लेकिन उन्होने उसमें थोड़े बहुत जरुरी चेंज किये, जैसे उसमें से फैट हटा कर उसे फैट फ्री बना दिया।

ब्रेकफास्ट में क्या खाती हैं
फलों का एक गिलास जूस या अंडे, मिस्सी रोटी या टोस्ट, पोहा या उपमा।

लंच कैसा होता है
सब्जी, रोटी, चिकन चावल या केवल दाल चावल।

खाने में कैसा चेंज किया
इन्होने गेहूं की रोटियों के बजाए मल्टीग्रेन रोटियां और चावल की जगह राजगिरा खाना शुरु किया। इसके साथ जितनी भी तली-भुनी चीज़ें थीं, उसको केवल ऑलिव ऑइल में भी फ्राई कर के खाती थीं।

एलोवेरा जूस पी कर किया बॉडी को डिटॉक्स
भूमि रोजाना एलोवेरा का जूस पीती हैं, जिससे उनके शरीर से दूषित पदार्थ निकल जाए और उनकी बॉडी डिटॉक्स हो जाए। इसके अलावा ग्रीन टी पीना वह कभी नहीं भूलती थीं।

चीज़, बटर और जंक से की तौबा
भूमिन ने बाहर का खाना तथा चीज़ और बटर आदि खाना बिल्कुल ही बंद कर दिया जिससे 4-5 महीनों में ही उन्होंने अपने शरीर की चर्बी को खतम कर लिया।

मीठा खाना किया बिल्कुल बंद
शक्कर की जगह पर भूमि खजूर का सीरप, शुद्ध शहद और गुड खाती थीं।

खूब पीती हैं पानी
वजन कम करने के लिये भूमि ने पानी का सेवन बढ़ा दिया। वे एक लीटर पानी में, 3 खीरे, कुछ पुदीने की पत्तियां और उसमें 4 नींबू निचोड़ कर फ्रिज में ठंडा कर के दिन भर में पीती थीं।

मॉम और इंटरनेट से ली मदद
भूमि अपने वेट लॉस का सारा क्रेडिट मां और इंटरनेट को देती हैं क्योंकि पोषण और स्वास्थ्य के बारे में काफी अच्छी तरह से जानती हैं। वहीं इंटरनेट पर दुनियाभर की जानकारी हांसिल करने में मदद मिलती है।

खेल-कूद में है रूचि
भूमि बचपन से ही एक्टिव थीं। उन्हें बैडमिंटन, पार्क में दौड़ना और ब्रिस्क वॉक करना काफी पसंद था। वह जिम भी जाती थीं, जिससे उनका वेट मेंटेन रहे।

भूमि का डेली रूटीन
रोज़ सुबह मॉनिंग वॉक, दुपहर में जिम और कभी कभार वॉलीबॉल, बैडमिंटन या स्विमिंग कर लेती हैं। भूमि बॉलीवुड गानों पर डांस भी करती हैं।

सीक्रेट जूस रेसिपी
भूमि शरीर को डिटॉक्स करने के लिये रोज़ पालक, सेब, नींबू, अदरक और धनिया मिला कर जूस पीती हैं। इस जूस से चेहरे पर ग्लो आता है और शरीर स्वस्थ और मोटापा दूर होता है।

तेज भूख लगने पर पीती हैं स्ट्रॉबेरी स्मूदी
मिक्सर में 1 गिलास पानी और 2 चम्मच दही मिलाएं। फिर उसमें 1 चम्मच शहद और ताजी बैरी मिलाएं। इसे ब्लेंड करें और पी जाएं।

डार्क चॉकलेट
छोटी-मोटी भूख को शांत करने के लिये आप डार्क चॉकलेट भी खा सकती हैं। इसमें 70% कोकोआ, थोड़ी सी शक्कर और ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है।

4-4.30 बजे के बाद क्या खाती हैं
आधा दिन बीत जाने के बाद भूमि आधा पपीता/नाशपाती/अमरूद खाती हैं। फिर इसके 1 घंटे के बाद 1 कप ग्रीन टी के साथ अखरोट या फिर बादाम खाती हैं। शाम 7:00pm बजे एक कटोरा सलाद खाती हैं जिसमें ढेर सारी सब्जियां और ड्राई फ्रूट होता है।

डिनर कैसा होता है
8.30pm बजे डिनर करती हैं जिसमें ग्रिल्लड फिश या चिकन या पनीर/टोफू या स्टीम की हुई सब्जियां और एक छोटा कप ब्राउन राइस या पतली रोटियां खाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
