Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
खाइये ये फूड और कीजिये अपने लिवर को साफ
लीवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगो में से एक है जिसका स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। लिवर के स्वस्थ रहने से इम्यून सिस्टम अच्छे से काम करता है, किसी भी तरह की एलर्जी से बचाता है साथ ही वजन पर भी नियंत्रण रखता
लीवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगो में से एक है जिसका स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। लिवर के स्वस्थ रहने से इम्यून सिस्टम अच्छे से काम करता है, किसी भी तरह की एलर्जी से बचाता है साथ ही वजन पर भी नियंत्रण रखता है। अपने लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप वही आहार लें जो उसकी सफाई करे।
The Best Of 2016 Sale! Get Upto 80% Off at Flipkart*
लिवर की सफाई करने के लिए आपको एक दो दिन पहले से हल्का उपवास रखना पड़ता है जिससे शरीर से मौजूदा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सके।

इस उपवास के दौरान आपको खूब पानी पीना होता है साथ ही सब्जियों का रस पीना चाहिए और फल खाने चाहिए। सभी विषाक्त पदार्थ के शरीर से निकल जाने के बाद आप अपना भोजन पहले की तरह खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कैंसर के शुरूआती लक्षण
यह लिस्ट है उन खाद्य पदार्थों की जो आपके लिवर को क्लेनज़ करेंगी। लिवर क्लेनज़ डाइट में ताज़ा भोजन है साथ ही खूब सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है। ब्राउन राइस और ओटमील से पाचन अच्छा होता है जबकि सेम में फाइबर पता जाता है।

कच्ची सब्जियों और फलों में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जितना हो सके आर्गेनिक और ताजा सब्जियों और फलों का सेवन करें।

आप अपनी पसन्द की सब्जियों और फलों का रस भी निकाल कर पी सकते हैं। लिवर क्लेनज़िंग के लिए ओमेगा -3 बहुत फायदेमंद होता है। यह अलसी, अखरोट और मछली के तेल में पाया जाता है।

चूंकि सारा ध्यान स्वस्थ आहार पर है इसलिए आपको किसी भी तरह का अन्हेल्थी फ़ूड जो पैकेजिंग में आता है जैसे बॉक्सेस, बैग और कैन्स में नहीं खाना है। ज्यादा फैटी मीट जैसे पोर्क और तली चीज़ें बिल्कुल नहीं खानी है। खाद्य पदार्थ जिसमें ऐडिटिव, कीटाणुनाशक और प्रीज़र्वटिव मिला हो बिल्कुल नहीं खाना है।

शराब लिवर के लिए ज़हर की तरह होती है इसलिए इसे किसी भी हालत में नहीं पीना है। ज्यादा खाने से बचें और जितना हो सके पूरे दिन में थोड़ा थोड़ा खाएं। सुबह के वक़्त भर पेट नाश्ता करें और रात में हल्का खाना खाएं साथ ही कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
