Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
लिवर कैंसर के सामान्य लक्षण
अन्य प्रकार के कैंसर की भांति, पेट के कैंसर में भी रोगी के शरीर में प्रारंभिक लक्षणों का पता लगाना आसान नहीं है। इनका पता बहुत जल्दी नहीं चल पाता है।
कई बार बीमारी अंतिम चरण में पहुँचने पर पता चल पाता है कि रोगी को क्या हुआ है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपने शरीर व स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग है तो उसे निम्न लक्षण महसूस होने पर अपनी जांच अवश्य करवा लेनी चाहिए। आइए जानते हैं लीवर कैंसर के प्रारंभिक लक्षण:

1. पेट में दर्द:
अगर पेट के ऊपरी हिस्से में आए दिन दर्द बना रहता है, खासकर सीधी तरफ तो अवश्य जांच करवाएं।

2. पेट में गांठ:
अगर पेट में हाथ फेरने में कहीं पर भी गांठ महसूस होती है तो लापरवाही न बरतें। तुंरत ही जाकर किसी अच्छे ऑनकोलॉजिस्ट से मिलें।

3. पीलिया -
अगर किसी व्यक्ति को पीलिया हो जाती है तो उसे लीवर कैंसर का खतरा बना रहता है। या लीवर कैंसर होने पर सबसे शुरूआती लक्षण, पीलिया ही होती है। इसमें शरीर के अंग पीले पड़ जाते हैं और पेशाब भी बहुत पीली होती है।

4. बुखार :
अगर लम्बे समय से बुखार है और थकान बनी रहती है। साथ ही पेट में हल्का सा दर्द भी रहता है तो यह अच्छा संकेत नहीं है। ये लीवर कैंसर का शुरूआती लक्षण होता है।

5. थकान:
अगर कोई व्यक्ति दिन भर कोई काम न करें लेकिन फिर भी उसे ऐसी थकान लगे कि उसने दिनभर दिहाड़ी की है तो ये अच्छा संकेत नहीं है। बेवजह थकान होना, शरीर में कमी को दर्शाता है। इसके लिए, किसी अच्छे चिकित्सक से शीघ्र ही परामर्श लेना चाहिए।

6. भूख न लगना:
भूख न लगना सारी समस्याओं की जड़ है और यह इंगित करता है कि शरीर में अंदर कुछ ऐसे बदलाव हो रहे हैं जो व्यक्ति को भारी मुसीबत में डाल सकते हैं। लीवर के सही से काम न करने पर सबसे पहले भूख ही मर जाती है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

7. पेट में सूजन:
अगर पेट में सूजन आ गई है तो उसकी वजह जानने के लिए डॉक्टर से सम्पर्क करें। आवश्यक जांच करवाएं और डॉक्टर को होने वाली हर समस्या के बारे में विस्तार से बिना कुछ छुपाएं बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
