Latest Updates
-
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ
गर्मियों में रात को अच्छी नींद के लिए खाएं ये खाद्य
आधा अप्रैल बीत चुका है और देश के कई हिस्सों में भयानक गर्मी का प्रभाव दिखने लगा है। लू के कारण कई लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
ऐसे में सही और सुपाच्य भोजन करना बेहद आवश्यक होता है। गर्मियों में रात्रि के दौरान भोजन का विशेष ख्याल रखना चाहिए ताकि शरीर में किसी प्रकार की कोई समस्या न हों।
गर्मियों में डिनर में आंख बंद करके कुछ भी न खा लें, बल्कि ऐसा भोजन करें जिससे शरीर में तरलता आये और रात्रि में गर्मी के प्रकोप से भी राहत मिले। कई बार भारी भोजन करने से रात में बैचेनी रहती है और सही से नींद नहीं आती है।
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड के बारे में बताएंगे, जिन्हें गर्मियों के मौसम में रात को खाने से काफी लाभ मिलता है। इनके सेवन से शरीर दुर्बल नहीं होता, तरलता भी बनी रहती है। गर्मियों में खाएं जाने वाले आवश्यक फूड:

1. लौकी :
लौकी में कई गुण होते हैं, यह गर्मी से राहत देती है। लौकी में काफी पानी होता है जो शरीर को हाईड्रेट बनाएं रखता है और रात में पानी कम पीने पर डिहाईड्रेशन भी नहीं होने देता है। अगर आपको गर्मी में कोई भी भोजन ठीक से नहीं पचता है तो लौकी का सेवन सबसे अच्छा रहता है। लौकी की सब्जी, रायता या खीर का सेवन करें।

2. खीरा:
खीरे में भरपूर मात्रा में पानी होता है जो डिनर में खाने पर काफी अच्छा रहता है। एक खीरे का 96 प्रतिशत हिस्सा पानी और 4 प्रतिशत हिस्सा फाइबर होता है। यह पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाएं रखता है और बॉडी को डिहाईड्रेट नहीं होने देता है।

3. कद्दू:
कद्दू में पौटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को ठंडा बनाएं रखते हैं। गर्मियों में रात्रि भोजन में इसका सेवन अवश्य करें। इसके सेवन से शरीर का ब्लड सुगर लेवल भी सही बना रहता है।

4. तोरई :
कई क्षेत्रों में इसे नेनुआ भी कहा जाता है। यह गर्मियों के लिए बहुत अच्छी होती है। इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है और पाचन सम्बंधी कोई भी समस्या नहीं होती है।

5. उबला आलू:
गर्मियों में दिनों में उबला या भूना हुआ आलू खाने से कोई समस्या नहीं होती है इसमें कार्बोहाईड्रेट होता है जो सुपाच्य होता है और गर्मी से लड़ने के लिए सही रहता है। इसके सेवन से नींद में भी खलल नहीं होता है।

6. दही
दही में उच्च मात्रा में पोषक तत्व होते हैं साथ ही इसमें कैल्शियम भी होता है। रात में दही का सेवन करने से पेट दुरूस्त रहता है और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। दही का सेवन, शरीर को ठंडक पहुँचाता है।



Click it and Unblock the Notifications