Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
15 दिनों में कैसे वजन कम करता है जीरे का पानी
वजन कम करने के लिए भी जीरा बहुत उपयोगी होता है। एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि जीरा पाउडर,के सेवन से शरीर मे वसा का अवशोषण कम होता है जिससे स्वाभाविक रूप से वजन कम करनें में मदद मिलती है।

जीरा खाने में बेहतरीन स्वाद और खुशबू देने वाला मसाला है। यह केवल एक मसाला मात्र नहीं है बल्कि इसके अन्य कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं।
वजन कम करने के लिए भी जीरा बहुत उपयोगी होता है। एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि जीरा पाउडर,के सेवन से शरीर मे वसा का अवशोषण कम होता है जिससे स्वाभाविक रूप से वजन कम करनें में मदद मिलती है।
वजन कम करने के साथ साथ यह बहुत सारी अन्य बीमारियां से भी बचता है, जैसे कोलेस्ट्रॉल कम करता है, हार्ट अटैक से बचता है, स्मरण शक्ति बढ़ता है, खून की कमी को ठीक करता है, पाचन तंत्र ठीक कर गैस और ऐठन ठीक करता है।
आज इस आर्टिकल के जरिये हम आपको बताने जा रहें है कि जीरा कैसे 15 दिनों में वजन कम करने में मदद करता है।

जीरा पानी बनाने की विधि-
दो बड़े चम्मच जीरा एक गिलास पानी मे भिगो कर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे उबाल लें और गर्म-गर्म चाय की तरह पिये। बचा हुआ जीरा भी चबा लें। इसके रोजाना सेवन से शरीर के किसी भी कोने से अनावश्यक चर्बी शरीर से बाहर निकल जाती है।

दही के साथ जीरा पाउडर
जीरे को आप वजन कम करने के लिए किसी भी तरह खा सकते हैं। 5 ग्राम दही में एक चम्मच जीरा पाउडर मिलाकर रोज़ खाएं।

जीरे को इस्तेमाल करने का एक और तरीका
3 ग्राम जीरा पाउडर को पानी में मिलाएं इसमें कुछ बूदें शहद की डालें फिर इसे पी जाएँ। वेजिटेबल सूप बनायें इसमें एक चम्मच जीरा डालें। या फिर ब्राउन राइस बनायें इसमें जीर डालें यह सिर्फ इसका स्वाद ही नहीं बढ़ाएगा बल्कि आपका वजन भी कम करेगा।

नींबू, अदरक और जीरा
अदरक और नींबू दोनों जीरे की वजन कम करने की क्षमता को बढाती हैं। इसके लिए गाजर और थोड़ी सब्ज़ियों को उबाल लें इसमें अदरक को कद्दूकस कर लें साथ ही ऊपर से जीरा और नींबू का रस डालें और इसे रात में खाएं।

चर्बी को कम करता है
जीरे में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट चयापचय को बढ़ाता है, जिससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

जीरा पाचन क्रिया को बढ़ता और गैस से बचता है
जीरा खाने को पचाने में मदद करता है जिससे गैस कम बनती हैं। ऐठन और पेट फूलना ख़राब पाचन की समस्या हैं। जीरा गैस को बनने से रोकता है जिससे पेट और इंटेस्टिनेस में अच्छे से खाना पच जाता है।

हार्ट अटैक से बचता है
जीरा ख़राब कोलेस्ट्रॉल और फैट को शरीर में बनने से रोकता है। इसलिए यह वजन कम करने में मदद करता है साथ ही हार्ट अटैक से भी बचता है।

गर्भवती के लिये ये पानी वरदान है
जीरे के पानी से गर्भवती महिला एवं स्तनपान कराने वाली महिला को लौह तत्व की पर्याप्त आपूर्ति होती है।

बालों को मजबूत और चमकदार बनाए
रातभर जीरे को पानी में भिगोकर रखकर इस पानी का प्रयोग आप अपने बालों के लिए कर सकते हैं। शैंपू करने के बाद बालों को इस जीरे के पानी से धोने पर, बालों को पोषण मिलेगा साथ ही उनमें चमक भी आती है।

रखें सावधानी भी
जीरा से बनी इस दवाई को लेने के बाद रात को कोई दूसरी खाद्य सामग्री न खाएं।अगर कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है, तम्बाकू-गुटखा या मांसाहारी भोजन खाता है तो उसे यह चीजें छोड़ने पर ही दवा फायदा पहुचाएंगी। शाम का भोजन करने के कम-से-कम दो घंटे बाद जीरे से बने चूर्ण का सेवन करना है।



Click it and Unblock the Notifications
