Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
क्या खाना खाने के बीच में पानी पीना सही है?
कुछ लोग खाना खाते-खाते पानी पीते हैं, जो एक गंदी आदत है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो अभी से ही अपनी आदत बदल लें। वैज्ञानिक दृष्टि से (प्राचीन आयुर्वेद में भी) हाइड्रेशन, चयापचय, और पाचन तंत्र के कामकाज के लिए पानी के महत्व को अच्छी तरह से दर्शाया गया है।
यहां पर इस बारे में बात नहीं हो रही है कि कब पानी पीना चाहिये और कब नहीं पीना चाहिये बल्कि यह बात यह जानने की हो रही है कि कितना पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप भोजन के साथ-साथ बहुत ज्यादा पानी पीते हैं, तो पित्त और पेट में अम्ल के आवश्यक स्तर पर असर डाल सकता है। इससे आपका भोजन ठीक प्रकार से हजम नहीं होगा और पेट में विषाक्त तत्व जमा होने शुरु हो जाएंगे।
यदि आपको खाए गए भोजन से लाभ उठाना है तो प्राचीन ज्ञान का फायदा उठाएं और नीचे दी हुई बातों को जरुर पढ़ें और अपनाएं:

भोजन के 30 मिनट पहले पानी पियें
भोजन करने के 30 मिनट पहले पानी का सेवन करें। इससे आप भोजन के बीच बीच में पानी पीने से बच जाएंगे तथा भोजन पचाने वाला जो रस है, वह भी अपना काम असरदार तरीके से करेगा।

सात्विक आहार का सेवन करें
सात्विक आहार (पानी में अधिक, ज्यादातर कच्चे शाकाहारी आहार) खाना ही बेहतर है। जबकि राजसिक और तामसिक आहार खाने से भोजन के दौरान पानी पीने की जरुरत पड़ती है।

भोजन के दौरान प्यास लगे तब क्या करें
यदि भोजन के दौरान पानी पीने की अधिक तलब लगे तो, आप हल्का सा पानी का घूंट पी सकते हैं। यदि पानी में नींबू या एप्पल साइडर वेनिगर मिला हुआ हो, तो इससे पाचन क्रिया और भी तेज हो जाती है।

भोजन के बाद कब पानी पियें?
भोजन करने के 30 मिनट बाद पानी पियें, जिससे पचा हुआ भोजन आराम से नीचे जा सके और शरीर को जरुरी पोषण मिल सके।

खाते समय शरीर को हाइड्रेट रखें
अगर आपने दिनभर में या फिर खाना खाने से पहले जरुरत भर का पानी नहीं पिया है तो, अपने भोजन के साथ थोड़ा थोड़ा पानी पी लें। क्योंकि यदि शरीर में पानी की कमी हो गई तो, खाना भी आसानी से नहीं पचेगा और कब्ज तथा एसिडिटी की समस्या अलग से हो जाएगी।

अब जानिये थोड़े नियम भी
पानी हमेशा रूम टम्परेचर पर होना चाहिये (गुनगुना)। खाते वक्त कभी भी शराब या सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन ना करें क्योंकि वे मुंह के थूक को सुखा देते हैं और शरीर में निर्जलीकरण पैदा कर देते हैं। साथ ही ठंडे पानी से भी बचें क्योंकि यह पेट की गर्मी को जो कि भोजन पचाने का काम करती है, उसे ठंडा कर के पाचन क्रिया को धीमा बना देता है।



Click it and Unblock the Notifications
