Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
गर्मी में खाने को खराब होने से कैसे बचाएं
गर्मी का मौसम ऐसा मौसम है जिसमें खाने-पीने की चीज़ें बड़ी जल्दी खराब हो जाती हैं। खाने पीने की चीज़ों में काफी पैसे लगते हैं इसलिये हमें इसे इतनी जल्दी खराब नहीं होने देना चाहिये।
अगर सुबह की बनाई हुई चीज़ें शाम को आपके घर आते-आते खराब मिलती हैं तो, उन्हें किसी ठंडी जगह पर रख कर जाया कीजिये। आज आपके सामने कुछ ऐसे आसान से टिप्स शेयर करेंगे जो गर्मियों में आपके खाने को खराब होने से बचाएंगी।

दूध
दूध को अच्छी तरह से उबालें और जब यह ठंडा हो जाए तो फ्रिज में रखना ना भूलें। अगर बीच में बत्ती चली गई, तो एक बड़ा कटोरा लें और उसमें पानी भर दें। फिर बीच में दूध का भगौना रख दें। इससे आपका दूध खराब होने से बच जाएगा।

चावल
अगर चावल बच जाए तो उसे एक हवा बंद डिब्बे में रखें। बाद में आप उसे फ्रिज में रख सकती हैं।

दाल
अगर दाल को सुबह बनाया है तो उसे दोपहर में खाने से पहले गरम करना ना भूलें।

सब्जी
अगर आप बींस या अन्य कोई सब्जी पका रही हों तो उसमें नारियल घिस कर डालना ना भूलें। नारियल को सब्जी पकाते वक्त ही डालें ना कि गार्निशिंग करते वक्त, नहीं तो सब्जी के खराब होने का डर रहता है।

सब्जियां
बाजार से सब्जी जब भी खरीद कर लाएं तो उन्हें धुल कर पोंछ लें और फिर उन्हें पेपर बैग में रख दें। कोशिश करें कि सब्जी को तीन दिनों के अंदर ही प्रयोग कर लें।

अन्य फूड आइटम
खाना पकाने के तुरंत बाद उस चीज़ को फ्रिज में कभी ना रखें। पहले डिश को ठंडा हो जाने दें और फिर उसे फ्रिज में रखें।

फल
गर्मियों में फल खास तौर पर केले जल्द ही खराब हो जाते हैं। आपको करना केवल इतना है कि, आप जितने केले आराम से खतम कर पाएं, उतने ही केले खरीद कर लाएं। खराब खाने से आपको बीमारियां हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
