Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
25 साल के बाद भी लंबाई बढ़ जाएगी अगर खाएंगे ये फूड
क्या आप जानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो प्राकृतिक रूप से आपकी लम्बाई बढाने में मदद करते हैं?
हम सभी अच्छी और ऊंची हाइट चाहते हैं क्योंकि इसके साथ बहुत सारे फायदे जुड़े हुए हैं. हर किसी का ध्यान हमारी ओर होता है, हर ड्रेस हमपर जंचती है और भी बहुत कुछ. लेकिन बहुत सारे लोगों के लिए लम्बाई बढाने वाले हॉर्मोन इतने मददगार नहीं होते.
क्या आप भी कम हाइट के कारण परेशान हैं? अगर हाँ तो यह लेख आपके लिए बेहद फायदेमंद है. हम आपके लिए लाये हैं कुछ खाद्य सामग्रियों की सूची जो प्राकृतिक रूप से आपकी लम्बाई बढ़ाने में मदद करेंगी.
किसी भी इन्सान की लम्बाई उसके अनुवांशिक कारणों से जुडी होती है और 18 साल के बाद लोगों की लम्बाई बढ़ना अमूमन रुक जाता है.
लेकिन बहुत सारे दूसरे कारण जैसे एक स्वस्थ दिनचर्या और सही और संतुलित भोजन आपकी लम्बाई पर प्रभाव डाल सकते हैं. क्या आप जानते हैं कि फल और सब्जियां भी आपकी लम्बाई बढ़ाने में मदद कर सकती हैं?
आपके रोज़ के भोजन में विटामिन-C, मैगनीज, जिंक, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन होने बेहद ज़रूरी हैं, ये सभी लम्बाई बढ़ाने वाले हॉर्मोन की गतिविधि को बढ़ाने में मदद करते हैं.
किसी इंसान की लम्बाई एक ख़ास होर्मोन से निर्धारित होंती है जिसको ह्यूमन ग्रोथ हॉर्मोन या HGH कहा जाता है. यह हॉर्मोन दिमाग में उपस्थित पियूष ग्रंथि द्वारा स्रावित होता है और शरीर की लम्बाई बढ़ाता है. अतः लम्बाई बढाने के लिए जिन खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाए वो सभी HGH के काम का सहयोग करें.

1. डेयरी उत्पाद:
डेयरी उत्पाद जैसे दूध, चीज़ और दही में ज़रूरी कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन A, B, D और E पाए जाते हैं जो लम्बाई बढ़ाने में सहयोगी होते हैं.

2. अंडे:
अंडे में उच्च-कोटि के प्रोटीन होते हैं जो शरीर को बढ़ने में सहायक होते हैं, साथ ही इनमें विटामिन D, कैल्शियम और रिबोफ्लैविन होते हैं जो मज़बूत हड्डियों के लिए ज़रूरी है.

3. चिकन:
यदि आप 25 वर्ष की आयु के बाद लम्बाई बढ़ाना चाहते हैं तो चिकन यानी मुर्गे का मांस बहुत उपयोगी है. यह प्रोटीन का प्राकृतिक स्त्रोत है जिससे ऊतक और मांसपेशियां बनती हैं.

4. सोयाबीन:
यदि नियमित रूप से सेवन किया जाए तो सोयाबीन लम्बाई बढाने का प्राकृतिक स्त्रोत है. इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फोलेट, विटामिन, कार्बोहायड्रेट और रेशे होते हैं जो ऊतकों को सघन करते हैं और इंसान की लम्बाई बढाते हैं.

5.केला:
केले में कैल्शियम, मैगनीज़. पोटैशियम और स्वास्थवर्धक प्रोबायोटिक जीवाणु होते हैं जो लम्बाई बढ़ाने में सहायक होते हैं.

6. दलिया:
दलिया में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों को मज़बूत करता है और लम्बाई बढाने में सहायक है.

7. अखरोट और अन्य बीज:
इनमें प्रचुर मात्रा में सेहतमंद वसा, एमिनो एसिड और ज़रूरी तत्व होते हैं जो शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों की मरम्मत करते हैं और नए ऊतक बनाने में सहायता करते हैं. साथ ही ये पोषक तत्व लम्बाई बढाने वाले होर्मोन का स्त्राव भी बढ़ाते हैं.

8. हरी पत्तेदार सब्जियां:
ये तो सभी ज़रूरी पोषक तत्वों, कार्बोहायड्रेट, विटामिन, और रेशों का खज़ाना होती हैं. इनके सेवन से लम्बाई बढ़ाने वाले हॉर्मोन का स्त्राव बढ़ता है.

9. मछली:
मछली प्रोटीन और विटामिन D का बहुत महत्वपूर्ण जरिया है और शरीर की वृद्धि के लिए बहुत ज़रूरी है. इसके सेवन से हड्डियाँ मज़बूत होती हैं और बढती हैं.

10. अश्वगंधा:
यह ऐसी जड़ी-बूटी है जिससे विभिन्न प्रकार के फायदे जुड़े हुए हैं. इससे हड्डियाँ चौड़ी होती हैं और उनमें मजबूती आती है. जिससे शरीर की लम्बाई बढ़ती है.



Click it and Unblock the Notifications
