Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बॉडी को रखना है फिट तो पियें सब्जियों से बनी ग्रीन स्मूदी
यह बात हमें बचपन से सिखाई गई है कि चाहे कुछ खाओ या नहीं मगर, हरी सब्जियां जरुर रोज़ खाओ। हरी सब्जियों के अंतर्गत पालक, पुदीना, मेथी, बथुआ, इत्यादि सब्जियों को शामिल किया जाता है।
हरी सब्जियों में जरूरी पोषक तत्वों के उपस्थित होने के कारण यह सेहत को चुस्त-दुरूस्त रखने में लाभकारी होती हैं और साथ ही में इनमें काफी कम कैलोरीज़ होती हैं। अगर आप हरी सब्जी को पका कर खाते हैं तो इन्हें ज्यादा पकाने पर इनका पोषक तत्व खतम हो जाात है। इसलिये अच्छा है कि आप इनकी स्मूदी बना कर पियें।
आज कल जो लोग अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं, उनके लिये ग्रीन स्मूदी से अच्छा कुछ नहीं। अगर इसमें थोड़े फल जैसे, सेब, केले या अनानास मिला लिये जाएं तो इनका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। आइये जानते हैं कि आपको सब्जियों से बनी स्मूदी क्यू पीनी चाहिये और इसे बनाने की विधि...

अपनी सब्जियों को पी जाइये
कई-कई दिन ऐसे बीत जाते हैं जब हम अपनी प्लेट से सब्जियां ही गायब कर देते हैं। यानी हम कई दिनों तक सब्जियों का सेवन नहीं करते। ऐसे में अगर आप सब्जियों से तैयार स्मूदी पियेंगे तो आप किसी भी सब्जी को मिस नहीं करेंगे।

यह आसानी से बनने वाली चीज़ है
जहां हमें खाना बनाने में ज्यादा समय लगता है वहीं इस स्मूदी को बनाने में बस कुछ ही मिनट लगते हैं। आपको इसे बनाने के लिये केवल ब्लेंडर में हरी सब्जियां और कुछ फलों को मिलाने की आवश्यकता है बस। इससे ज्यादा आपको कुछ भी करने की जरुरत नहीं है।

यह उतना भी बुरा टेस्ट नहीं करता जितना आप समझते हैं
इस सब्जियों से तैयार स्मूदी का टेस्ट इसमें पड़े फलों की वजह से काफी ज्यादा टेस्टी हो जाता है। साथ ही फलों की वजह से इसके पोषण बढ़ भी जाते हैं।

यह एनर्जी से भरपूर्ण है
इसको आप अपने वर्कआउट करने से पहले या फिर बाद में पी सकते हैं। इससे आपके शरीर को ढेर सारी एनर्जी और पोषण मिलेगा।

ऐसे बनाएं स्मूदी रेसिपी
सामग्री- पालक - 2 गुच्छे, सेब - 1, दूध या पानी- 1 कप, चिया सीड 1 चम्मच और नींबू का रस-1 चम्मच।
विधि - ब्लेंडर में सभी सामग्रियों को डालें और तब तक चलाएं जब तक कि यह स्मूथ ना हो जाए। इसे सर्व करें और थोड़ा सा बाद के लिये भी फ्रिज में रख लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
