Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
जानिये क्यूं खाने चाहिये रोज़ केले, फायदे ही फायदे
अगर हम स्वास्थ्य लाभ की बात करें तो केला को पीछा छोड़ना मुश्किल है। हर मायने में, केले का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
दक्षिण भारत में केला, प्रमुख होता है जिसे लगभग हर प्रकार की सब्जी में डाला जा सकता है। केले का हलवा भी बहुत फायदेमंद होता है।

फ्रूट चाट में केले का सेवन भी अच्छा रहता है। अगर कोई बॉडी बनाने का शौकीन है तो उसे केले का मिल्कशेक बनाना चाहिए।
Also Read: 12 दिनों तक इस महिला ने सिर्फ खाए केले, देखिये क्या हुआ इसके साथ
चूंकि केले में मिनरल और पौटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसलिए इसका सेवन और अधिक फायदेमंद होता है। साथ ही केले में सुगर, फाइबर और विटामिन बी6 भी होता है, इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम भी बेहद फायदेमंद होता है।

एक केले में लगभग 105 कैलोरी होती है जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। वर्कआउट के बाद इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है।
अगर आपको रात में पैरों में ऐंठन या दर्द होता है तो आप उठकर केले का सेवन करें। यह बिल्कुल सही उपचार होता है। केले के सेवन से मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन सही हो जाती है। इसमें मैग्नीशियम और पौटेशियम की उच्च मात्रा, मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और उन्हें दर्दरहित बना देती है।

केले के सेवन से शरीर में पानी की मात्रा भी नियंत्रित रहती है और शरीर की विषाक्तता भी समाप्त हो जाती है। पेट में पाचनक्रिया सम्बंधी समस्या भी समाप्त हो जाती है और अल्सर आदि में भी राहत मिलती है।
Also Read: चमकती त्वचा के लिये लगाएं बनाना फेस मास्क
पेट में संक्रमण आदि में भी केला राहत प्रदान करता है। अगर किसी को डायरिया हुआ है तो केले के सेवन से उसे आराम मिलता है और केले में पाये जाने वाले फ्रुक्टो-ओलिगोसाच्चारीडेस की मदद से शरीर को पुन: उसी ऊर्जा भरे रूप में आने में समय नहीं लगता है।

केले के पेड़ में बहुत फाइबर और पेक्टिन होता है जो पेट के दर्द और मलत्याग व कब्ज में होने वाली समस्या को दूर भगा देता है। कुछ रोगों में केले के पेड़ के तने का रस भी दिया जाता है। इससे रक्तचाप उच्च होने पर आराम मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











