Latest Updates
-
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
वर्कआउट के बाद भूलकर भी ना करें ये 5 गलती, वर्ना कभी नहीं बनेगी बॉडी
कुछ लोग वर्कआउट के बाद कपड़े नहीं बदलते हैं और उन्ही कपड़ों में अन्य काम करने लगते हैं। आपको बता दें एक्सरसाइज़ के समय पसीना से भिगे कपड़ों को पहने रहने से बैक्टीरिया होने का ज्यादा खतरा होता है।
बेहतर फिटनेस के लिए आपको वर्कआउट के तुरंत बाद कुछ कामों से बचना चाहिए। फिटनेस एक्सपर्ट रोशनी शाह के अनुसार, वर्कआउट के तुरंत बाद आराम करना या भारी काम करना जैसी छोटी-छोटी गलतियां करने से आपकी सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
कुछ लोग वर्कआउट के बाद ये 5 बड़ी गलतियां कर देते हैं।
1) कपड़े नहीं बदलना- कुछ लोग वर्कआउट के बाद कपड़े नहीं बदलते हैं और उन्ही कपड़ों में अन्य काम करने लगते हैं। आपको बता दें एक्सरसाइज़ के समय पसीना से भिगे कपड़ों को पहने रहने से बैक्टीरिया होने का ज्यादा खतरा होता है। इससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं।

2) आराम करना- कई लोग यह सोचकर कि जिम में बहुत ज्यादा मेहनत कर ली है आराम फरमाने लगते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। बजाय आराम करने के आपको हल्की-फुल्की गतिविधियां करते रहना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और मसल्स की रिकवरी होती है।
3) पिज्जा या बर्गर खाना- जिम से घर आते ही पिज्जा जैसी चीजें खाने से आप वर्कआउट के फायदों से रह जाते हैं वंचित। बल्कि वर्कआउट के आधे घंटे बाद आपको कुछ हेल्दी चीजें ही खानी चाहिए। इन चीजों में प्रोटीन, हेल्दी फैट और कार्बोहाइड्रेट शामिल हो सकते हैं।
4) भारी काम करना- कुछ लोग ज्यादा कैलोरी बर्न करने के लिए घर आते ही भारी काम करना शुरू कर देते हैं। आपको बता दें कि ऐसा करने से आपकी मसल्स थक सकती हैं और इंजरी भी हो सकती है।
5) बॉडी को रिकवरी के लिए समय नहीं देना- अगर आपने थोड़ी देर ही एक्सरसाइज़ की है, तो आपको रिकवरी की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपने काफी देर तक कड़ी मेहनत की है, तो आपको रिकवरी के लिए थोड़ा समय देना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications