Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
डायबिटीज के मरीज हैं तो आज से ही बंद कर दें इन 10 चीजों का सेवन

पूरे विश्व में डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी बन चुकी है। ज्यादातर लोग अब इसकी चपेट में आ चुके हैं। जब डायबिटीज कंट्रोल से बाहर हो जाती है तो कई तरह की और भी बीमारियाँ जैसे ह्रदय रोग, किडनी सम्बंधित समस्याएं, अंधापन आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। गलत खानपान और ख़राब लाइफस्टाइल की वजह से आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है जिससे आपको ये खतरनाक बीमारी हो जाती है।
कार्बोहाइड्रेट,प्रोटीन और फैट आपके शरीर को ऊर्जा देने के लिए बहुत जरुरी होते हैं लेकिन कार्बोहायड्रेट का ज्यादा इस्तेमाल करने से शुगर लेवल बढ़ने की सम्भावन बढ़ जाती है, क्योंकि कार्बोहायड्रेट में स्टार्च, शुगर औए फाइबर होते हैं। जो डायबिटिक होते हैं, अगर इनका सेवन ज्यादा करने लगते हैं तो उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहें हैं कि डायबिटिक लोगों को कौन से खाद्य प[अदार्थ नहीं खाने चाहिए।

1- मीठा पेय पदार्थ:
इन पदार्थों में बहुत ही ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और फ्रक्टोज होता है जिसकी वजह से बॉडी में शुगर बढ़ जाता है। अध्ययन के अनुसार ये पेय पदार्थ डायबिटीज की संभावना को और अधिक बढ़ा देते हैं जिससे लिवर में फैट भी जमा हो सकता है।

2- ट्रांस फैट:
ट्रांस फैट इन्फ्लामेसन, इन्सुलिन के प्रति प्रतिरोधकता और मोटापे को बढाने का काम करते हैं क्योंकि ये अनसेचुरेटेड फैटी एसिड में हाइड्रोजन के मिलने से बनते हैं।

3- ब्रेड,पास्ता और चावल:
इन खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इनका सेवन करने से टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।

4- फ्रूट फ्लेवर्ड दही:
यह लो फैट वाले दूध से बनता है और इसमें बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और शुगर होता है। आपको बता दें कि एक कप फ्रूट फ्लेवर्ड दही में लगभग 47 ग्राम शुगर होता है।

5- नाश्ते में मीठा अन्नाज का सेवन:
इन मीठे अनाजों में बहुत अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है और बहुत कम मात्रा प्रोटीन की होती है। इसलिए यह ब्लड शुगर को बढाने में मदद करता है।

6- फ्लेवर्ड कॉफ़ी ड्रिंक:
ये बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट से भरे हुए होते हैं यहाँ तक इनका लाइट वर्जन भी ब्लड शुगर लेवल बढाने के लिए काफी होता है।

7- शहद, नेक्टर और मेपल सिरप:
ये पदार्थ भी ब्लड शुगर लेवल बढाने का ही काम करते है हालांकि ये उतने ज्यादा प्रोसेस्ड नहीं होते हैं और इसमें सफ़ेद चीनी के बराबर ही कार्बोहायड्रेट पाया जाता है।

8- सूखे फल:
जब फलों को सुखा दिया जाता है तो इनमें से पूरा पानी निकल जाता है और सिर्फ शुगर ही बच जाता है। इसलिए डायबिटीज वाले लोगों को इन्हें अधिकता में नहीं खाना चाहिए।

9- पैकेज्ड स्नैक फूड्स:
इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। ये रिफाइंड आटे के बने होते हैं और इनमे बहुत कम मात्रा में ही न्यूट्रीयेंट्स होते हैं। इनमे आसानी से पचने वाले कार्बोहाइ ड्रेट होते हैं जो ब्लड शुगर को बढ़ाते हैं।

10- फ्रूट जूस:
ब्लड शुगर लेवल पर जो असर सोडा और दूसरे ड्रिंक्स का होता है वही असर फ्रूट जूस का भी होता है। इनमें शुगर और कार्बोहायड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है वो ऐसे पार्थों का सेवन ना करें जो उनके ब्लड शुगर लेवल को बढाने का काम करते हैं क्योंकि डायबिटीज खतरनाक बीमारी है। आप फलों और हरी सब्जियों का सेवन जुयदा से ज्यादा करें।



Click it and Unblock the Notifications
