Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
तोंद कम हो जाएगी अगर नाश्ते में खाएंगे ये स्नैक
लंच से पहले अपनी भूख को शांत करने के लिए आप ये हैल्दी स्नैक्स जरूर ट्राई करें। इन स्नैक्स ये आपके वजन में भी कमी आएगी। तो चलिए फिर जानते हैं इन हैल्दी स्नैक्स के बारे में।
कई बार सुबह के समय आपको सबसे ज्यादा भूख परेशान करती है और ऐसे में आपको भूख के अलावा और कुछ नहीं सूझता। ऑफिस में होने पर खाना खाने के लिए आपको लंच टाइम का इंतज़ार करना ही पड़ता है। ऐसे में आप एक बार से ज्यादा लंच करने के बारे में सोच भी नहीं सकते खासतौर से जब आप वजन घटाने के लिए डाइट पर हों।
ऐसे में आप सुबह के समय वजन घटाने के लिए कोई स्वास्थ्यवर्द्धक स्नैक्स ले सकते हैं। ब्रेकफास्ट से लंच के बीच घंटों का अंतराल होता है और इसी समय में सबसे ज्यादा भूख लगती है। इस समय आपको कुछ गलत खाने की बजाय हैल्दी स्नैक्स लेने चाहिए।
अब आप सोच रहे होंगें कि भला हैल्दी स्नैक्स में क्या खाया जा सकता है। तो चलिए आपकी इस मुश्किल को दूर करते हुए आज हम आपको बताते हैं कि ब्रेकफास्ट से लंच के बीच लगने वाली भूख को हैल्दी स्नैक्स से कैसे दूर किया जा सकता है।
लंच से पहले भूख लगने पर आप ओवरईटिंग कर सकते हैं जिससे सिर्फ आपका वजन ही बढ़ेगा। वहीं लंच के बाद शाम तक कुछ न खाने की स्थिति में आपको शरीर कुपोषण का शिकार हो सकता है। इसके चलते आपका शरीर उस कैलोरी को खर्च करने लगता है जो उसे बचाकर रखना चाहिए। नाश्ते और लंच के बीच में हैल्दी स्नैक खाने से आपमें भरपूर एनर्जी बनी रहती है।
इसलिए लंच से पहले अपनी भूख को शांत करने के लिए आप ये हैल्दी स्नैक्स जरूर ट्राई करें। इन स्नैक्स ये आपके वजन में भी कमी आएगी। तो चलिए फिर जानते हैं इन हैल्दी स्नैक्स के बारे में।

1. ग्रैनोला बार्स
ग्रैनोला बार्स में शुगर और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसमें फाइबर के सात तरह के अनाज, 6 प्रकार के प्रोटीन, पांच तरह की शुगर होती है इसलिए वजन घटाने के लिए ये परफैक्ट स्नैक है।

2. चीज़ और एप्पल स्लाइस
ब्रेकफास्ट और लंच के बीच हैल्दी स्नैक में चीज़ सबसे बैस्ट ऑप्शन होता है। इसमें चार तरह के फाइबर और 70 कैलोरी होती है। साथ ही सेब से आपको फाइबर भी मिलता है। अगर आप वजन घटा रहे हैं या डाइट पर हैं तो ये स्नैक आपके लिए ही बना है।

3. भुने हुए छोले
एक कटोरी भुने हुए छोलों में आठ ग्राम प्रोटीन और 6 ग्राम फाइबर होता है। आप इस स्नैक को अपनी टेबल पर रखकर आराम से खा सकते हैं।

4. स्ट्रॉेबेरी और ग्रीक योगर्ट
स्ट्रॉेबेरी और ग्रीक योगर्ट आपको एनर्जी से भर देता है। इस स्नैक में 20 ग्राम प्रोटीन होता है जिससे आपका पेट जल्दी भर जाता है। वहीं स्ट्रॉबेरी से प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मिलता है।

5. पिस्ता
पिस्ता में 6 ग्राम प्रोटीन और तीन ग्राम फाइबर होता है। ये स्नैक आपकी भूख को शांत करता है। साथ ही वजन घटाने के लिए ये सबसे सही स्नैक है।

6. उबले अंडे और आटा ब्रेड
अगर आपको ऑफिस में बहुत ज्यादा ही भूख लगती है तो आप दो उबले अंडे और आटा ब्रेड भी खा सकते हैं। ब्रेड के साथ अंडे खाने से आपको प्रोटीन, फैट और फाइबर तीनों एकसाथ मिल जाता है।

7. लो फैट कॉटेज चीज़ और केला
कॉटेज चीज़, प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। एक चौथाई कप में दस ग्राम कॉटेज चीज़ होती है। वहीं एक केले में दस ग्राम फाइबर होता है जिससे पेट भरा रहता है। भूख मिटाने का इससे बेहतर हैल्दी तरीका आपको कोई और मिल ही नहीं सकता है।

8. क्रैकर्स और बादाम का मक्खन
क्रैकर्स में 60 कैलोरी और तीन ग्राम फाइबर होता है। आप इसके ऊपर बादाम का मक्खन यानि आल्मंड बटर भी लगा सकते हैं। इससे आपको प्रोटीन और हैल्दी फैट भी मिलता है।

9. चिकन एंड चीज़ लैटस रैप
अगर आप लो फैट स्नैक खाना चाहते हैं तो आपको चिकन एंड चीज़ लैटस रैप ट्राई करना चाहिए। इसमें 12 ग्राम प्रोटीन होता है। आप इसके ऊपर थोड़े चिया के बीज भी डाल सकते हैं। इससे आपको फाइबर भी मिलेगा। ये भी बैस्ट मॉर्निंग स्नैक है।



Click it and Unblock the Notifications