Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
रोजाना चीज़ खाने से आपको होते हैं यह कमाल के फायदे
दूध से निर्मित स्वादिष्ट चीज सेहत के लिए खजाने के समान होती है। यह हमारी हड्डियों के लिए बहुत अच्छी माना जाता है क्योंकि यह कैल्शियम का सबसे बडा स्रोत है।
अगर आपको चीज खाना पसंद है तो हर दूसरे दिन इसकी नई डिश बना कर जरुर खाएं। इसमें और भी कई ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी हैं।
चीज में कैल्शिम होने के साथ साथ विटामिन बी-12 और प्रोटीन भी पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। अगर महिलाएं चीज का नियमित सेवन करें तो उन्हें आस्टिओपरोसिस की बीमारी में काफी लाभ मिल सकता है।

चीज विटामिन बी का एक सबसे अच्छा स्रोत है। यह त्वचा को चमकदार, साफ तथा स्वस्थ्य बनाती है। चीज में सीएलए और स्फिनगोलिपिड पाया जाता है जो कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। चीज का सेवन करने से कई और अन्य तरह की बीमारियां भी दूर होती हैं।
चीज़ में प्रोपियनबैक्टीरियम फ्रेड़ेंनरिची नाम के एक प्रोबायोटिक होता है, जो इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और इसे और अधिक कुशलतापूर्वक कार्य करने में सहायता कर सकता है।
कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने भी पाया है कि चीज अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है, जो हृदय रोग और चयापचय जैसे कुछ रोगों से बचा सकता है।
पिछले शोध में यह भी संकेत दिया गया है कि चीज तंत्रिका संबंधी कार्य सहायता कर सकता है, उच्च रक्तचाप का खतरा कम कर सकता है और आपके चयापचय में सुधार कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications