Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
जानिये, सर्दियों में क्यूं खानी चाहिये रोज़ दही
दही में काफी सारे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य वर्धक गुण पाऐ जाते हैं, जिसे सर्दियों में जरुर खाना चाहिये। कई लोगों का मानना है कि ठंडी के मौसम में दही नहीं खानी चाहिये क्योंकि इससे ठंडक लग जाती है।
दही में काफी सारे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य वर्धक गुण पाऐ जाते हैं, जिसे सर्दियों में जरुर खाना चाहिये। कई लोगों का मानना है कि ठंडी के मौसम में दही नहीं खानी चाहिये क्योंकि इससे ठंडक लग जाती है। मगर यह धारणा बिल्कुल गलत है।
दही में ढेर सारा विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन होता है। इसके अलावा दही में लैक्टोबैसिलस, प्रोबायोटिक और अच्छे बैक्टीरिया भी होते हैं, जो कि हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ कर आपको संक्रमण से बचाने का काम करते हैं।

इम्यूनिटी बढाए:
दही में अच्छा बैक्टीरिया होता है, जो कि इम्यूनिटी लेवल को बढाता है और संक्रमण से लड़ता है।

सर्दी से निजात दिलाए:
ठंडे मौसम में लोग अधिक्तर सर्दी-जुखाम से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना दही खाएंगे तो दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया आपको सर्दी से बचाएंगे।

बेहतर पाचन:
दही, शरीर में pH बैलेंस करती है, जिससे पेट में एसिडिटी नहीं बनती । इससे सही प्रकार से खाना पचता है।

हड्डियों को मजबूती दे:
ठंडी का मौसम हड्डियों के लिये बिल्कुल अच्छा नहीं होता और इस समय आपको फ्रैक्चर होने की संभावना काफी ज्यादा होती है। दही में ढेर सारा कैल्शियम और फोस्फोरस होता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

दही खाने के आसान तरीके
दही चावल: एक कटोरे चावल में दही मिक्स करें और ऊपर से मिर्च मिर्च और नमक मिलाएं। आप चाहें तो इसको अनार के दानों से गार्निश भी कर सकते हैं।

दही खाने के आसान तरीके
दही और शक्कर: एक कटोरे में दही के साथ थोड़ी सी शक्कर मिलाएं और खाएं। मीठा खाने वालों को यह स्वाद काफी पसंद आएगा।

दही खाने के आसान तरीके
फलों में दही डालें: अपने मन पसंद फलों के साथ दही मिला कर खाएं। आप इसे रायते के तौर पर भी खा सकते हैं। इसमें प्याज, टमाटर, नमक और थोड़ी सी काली मिर्च मिलाएं और खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
