Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
इन 14 चीजों को भरपूर खाकर भी कर सकते हैं वजन कम
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ लो कैलोरी वाली चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका भरपूर सेवन करने के बावजूद भी आपका वजन नहीं बढेगा।
जब लोग वजन कम करने के बारे में प्लान करते हैं तो सबसे पहले वो अपने खाने पीने की चीजों में कटौती करते हैं। यह सच है कि वजन कम करने के लिए डाइट में बदलाव करना ज़रूरी है लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनको आप जितना चाहे खा सकते हैं उनसे आपके वजन या मोटापे पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। इन्हें गिल्ट फ्री आइटम भी कहा जाता है।
इन चीजों में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है साथ ही इसे खाने से आपका पेट काफी देर तक भरा हुआ भी रहता है। इन चीजों में मौजूद फाइबर से आपका पाचन दुरुस्त रहता है और वजन बढ़ने का कोई खतरा भी नहीं रहता है।

डाइट में उन चीजों को ज्यादा शामिल करें जिसमें फाइबर, कैल्शियम और पानी की मात्रा काफी अधिक हो। इसके अलावा प्रोसेस्ड फ़ूड का कम सेवन करें जैसे कि वाइट ब्रेड की जगह 100% होल वीट ब्रेड का प्रयोग करें।
अगर आप भरपूर मात्रा में चीजों का सेवन करना चाहते हैं साथ ही यह भी चाहते हैं कि इससे आपका वजन न बढ़े तो इसलिए अपनी डाइट में कुछ ख़ास किस्म की चीजों को शामिल करें।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ लो कैलोरी वाली चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका भरपूर सेवन करने के बावजूद भी आपका वजन नहीं बढेगा।

1 - पत्तेदार सब्जियां :
लंच और डिनर में अधिक से अधिक मात्रा में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। एक मीडियम साइज़ के पत्तागोभी में सिर्फ 7 कैलोरी होती है वहीँ ब्रोकली में फाइबर और पानी की मात्रा बाकी सब्जियों की तुलना में काफी अधिक होती है। इसलिए इन सब्जियों को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। ब्रोकली में मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

2- अंडे :
अंडो में प्रोटीन और विटामिन डी की मात्रा बहुत अधिक होती है जिस वजह से सुबह नाश्ते में अंडे खाने से आपका पेट काफी देर तक भरा रहता है और साथ में आपको पर्याप्त मात्रा में एनर्जी भी मिलती रहती है। अंडो के नियमित सेवन से वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है।

3- अजमोद (Celery):
अजमोद में लगभग 95% पानी होता है और इसमें डायूरेटिक गुण भी होता है जिससे बॉडी को डीटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद पानी शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और आपके पेट को घंटों भरा हुआ रखता है। इसका सेवन वजन कम करने का सबसे नेचुरल और हेल्दी तरीका है।

4- तरबूज:
तरबूज के एक टुकड़े से सिर्फ 60-70 कैलोरी मिलती है जबकि इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। कम कैलोरी होने की वजह से आप इसे बेहिचक दिन में कितनी बार भी खा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर से हानिकारक टोक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

5- संतरा, मौसमी और नारंगी :
वजन कम करने के लिए सिट्रस फलों का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। इनमें विटामिन सी, फाइबर और फ्लावोनोइड की मात्रा काफी अधिक होती है जिस वजह से आपका पाचन तंत्र और मेटाबोलिज्म दोनों बेहतर तरीके से काम करते हैं। रोजाना कम से कम दो सिट्रस फलों का सेवन ज़रूर करें।

6- खीरा :
खीरे में लगभग 96% पानी होता है इसलिए जो लोग वजन कम करने कि सोच रहे हैं उन्हें खीरे का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। खीरे के नियमित सेवन से आप कुछ ही दिनों बाद स्लिम और फिट नज़र आने लगते हैं। इसके अधिक सेवन से भी कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है।

7- चुकंदर :
एक मीडियम साइज़ के चुकंदर से लगभग 42 कैलोरी मिलती है। इसके अलावा इसमें मैगनीज की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। चुकंदर के सेवन से शरीर की फैट बर्न की प्रक्रिया में और मदद मिलती है साथ ही इससे ब्लड शुगर लेवल भी सामान्य रहता है। इसलिए रोजाना लंच में चुकंदर की सलाद खाएं।

8- सेब और प्लम :
एक औसत साइज़ के सेब से 50 कैलोरी मिलती है जबकि 100 ग्राम प्लम से लगभग 45 कैलोरी हासिल होता है। इसलिए इन फलों को आप जितना मर्जी चाहे उतना खा सकते हैं। इनमें पोटैशियम और विटामिन सी की मात्रा भी अधिक होती है जिस वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। सेब और प्लम का नियमित सेवन आपके वजन को कम करने में बहुत मदद करता है।

9- बेरी :
विटामिन सी से भरपूर फल जैसे कि स्ट्रॉबेरी और क्रैनबेरी का सेवन भी वजन कम करने में बहुत मदद करते हैं। इनमे डायूरेटिक क्षमताएं होती हैं जिस वजह से इनके सेवन से शरीर में मौजूद खराब टॉक्सीन आसानी से बाहर निकल जाते हैं। स्ट्रॉबेरी के सेवन से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है और आपका पेट लम्बे समय तक भरा रहता है। जिससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं।

10- ज़ूकीनी (Zucchini) :
एक औसत साइज़ के ज़ूकीनी में लगभग 42 कैलोरी होती है। इस सब्जी का सेवन आपको एनर्जी से भरपूर रखता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। यह सब्जी साल्ट रिटेंशन को नियंत्रित करने में भी मदद करती है।

11- मटर:
मटर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है। एक कप मटर में लगभग 100 कैलोरी होती है जिस वजह से इसका सेवन वजन कम करने में बहुत मददगार है। इसके सेवन से आपका पेट भरा हुआ रहता है और जल्दी आपको भूख नहीं लगती है। इसलिए रोजाना की डाइट में मटर को शामिल करें।

12- चिकन :
चिकन प्रोटीन का मुख्य स्रोत होता है। हालांकि इससे मिलने वाली कैलोरी की मात्रा सब्जियों कि तुलना में ज्यादा होती है लेकिन इसका सीमित सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से आपका पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और फिर दिन भर आपको भूख नहीं लगता है।

13- सैलमन मछली :
वैसे तो इस मछली में फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है लेकिन इसके सेवन से आपका पेट पूरी तरह भर जाता है और फिर अगले कई घंटो तक आपको भूख नहीं लगती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है।

14- किनोवा (Quinoa) :
किनोवा में प्रोटीन और एमिनो एसिड की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी बहुत अधिक मात्रा में होता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो किनोवा का नियमित सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications











