Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
जानें, एल्कोहल कैसे बढ़ा देता है आपका वजन
कई अध्ययनों को शराब को लेकर बहुतेरे निष्कर्ष निकाले गए जिनमें से कुछ में यह कहा गया कि अगर आप एल्कोहल न कि देसी शराब आदि को नियमित मात्रा में प्रतिदिन लेते हैं तो आपको ह्दय सम्बंधी रोग नहीं होंगे।
हम एक अस्वीकरण के साथ शुरू करना चाहते हैं: हम इसलिए पीते हैं क्याेंकि हम उसे पसंद करते हैं और पीना चाहते हैं।
कई अध्ययनों को शराब को लेकर बहुतेरे निष्कर्ष निकाले गए जिनमें से कुछ में यह कहा गया कि अगर आप एल्कोहल न कि देसी शराब आदि को नियमित मात्रा में प्रतिदिन लेते हैं तो आपको ह्दय सम्बंधी रोग नहीं होंगे।
लेकिन वहीं इस बात का जिक्र भी किया गया है कि एल्कोहल का सेवन, शरीर के वजन में बढ़ोत्तरी कर देता है।

शराब = नो एक्सरसाइज़
सभी जानते हैं कि रात में पीने के बाद हैंगओवर हो जाता है और हैंगओवर में कोई भी कसरत, जिम या व्यायाम नहीं करता है। जिसकी वजह से आपको पता भी नहीं चलता है और आपका वजन बढ़ने लगता है। साथ ही अध्ययन यह भी दिखाता है कि एल्कोहल, एथलेटिक प्रदर्शन को कम करता है क्योंकि यह चयापचय प्रक्रियाओं को खराब करता है और व्यायाम के दौरान ऊर्जा की आपूर्ति को प्रभावित करता है।

सपोर्टिंग कैरेक्टर = खराब कैलोरी
शराब पीने के लिए कई बार आप जिन सपोर्टिंग कैरेक्टर जैसे सोडा, कोक आदि का इस्तेमाल करते हैं उनमें खराब कैलोरी होती है। एल्कोहल का सेवन करने के दौरान, जिन चीजों को चखने के रूप में खाया जाता है वो और भी ज्यादा हानिकारी और कैलोरी से भरपूर होती हैं।

कम या ज्यादा का कोई सवाल ही नहीं
जब भी आप किसी पीने वाले से पूछें तो उसका एक ही जवाब होगा कि बहुत कम पीया। लेकिन इसमें आप जितना भी लें, ज्यादा ही होता है क्योंकि आप वजन बढ़ता ही है। इसलिए बेहतर होगा कि आप इनसे दूरी बना लें।

कैसे दूर करें और जीवन को आसान बनाएं
आपको अब तक पता ही चल गया होगा कि आपका वजन क्यों बढ़ता जा रहा है। अब आप सबसे पहले मन को मजबूत रखें और एल्कोहल की बजाया सादा सोडा या नींबू पानी लेना शुरू करें। आप चाहें तो शरबत आदि भी पी सकते हैं। ये आदत छूट जाने के बाद, आप जिम जाना शुरू कर दें और वजन को कंट्रोल करें।



Click it and Unblock the Notifications
