Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
मिठाई में इस्तेमाल होने वाला चांदी का वर्क असली है या नकली, इन 4 तरीकों से करें जांच
खाद्य पदार्थों में मिलावट आम बात है। खासकर त्यौहारों के दौरान मिठाइयों में मिलावट होने के मामले अधिडी देखे जाते हैं।
आपको बता दें मिलावट वाली चीजें खाने से आपके स्वास्थ्य के लिए कई खतरे पैदा हो सकते हैं। इससे आपको पेट ख़राब होना, उल्टी और मतली का अनुभव हो सकता है।
इन दिनों मिठाइयों के साथ-साथ सबसे ज्यादा मिलावट मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली सिल्वर लीफ यानी चांदी के वर्क में खूब मिलावट हो रही हैं।
इतना ही नहीं, चांदी के असली वर्क के नाम पर बाजार में एल्युमिनियम के वर्क भी बिक रहे हैं। इससे कैंसर, फेफड़े और दिमाग की बीमारियां हो सकती हैं।

खैर, अगर आप इस बात को जानना चाहते हैं कि मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले चांदी का वर्क असली है या नकली, तो इसके लिए कई आसन टेस्ट हैं। आप इसकी जांच अपने घर पर ही कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे चार टेस्ट के बारे में।
टेस्ट 1
यह एक साधारण टेस्ट है, जिसे कोई भी घर पर कर सकता है। अपनी उंगलियों से मिठाई के ऊपर लगे चांदी के वर्क को पोंछने का प्रयास करें। यदि यह आपकी उंगलियों पर चिपक जाता है, तो इसका मतलब है कि चांदी के वर्क में एल्यूमीनियम मिलाया गया है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसका मतलब है कि मिठाई खाने के लिए सुरक्षित है।

टेस्ट 2
चांदी के वर्क का टेस्ट करने के लिए एक और साधारण तरीका यह है कि मिठाई पर लगे चांदी के वर्क को उतार लें। इसके बाद इसे जलाएं या गर्म करें। यदि यह चांदी से बना है तो यह चांदी की एक गेंद के आकार में बदल जाएगा और अगर इसमें मिलावट है, तो यह काला हो सकता है। आमतौर पर इसमें एल्यूमीनियम की मिलावट की जाती है। इसे जलाने पर एल्यूमीनियम काली राख में बदल जाता है।

टेस्ट 3
अगर आपके पास हाइड्रोक्लोरिक एसिड है, तो आप इस टेस्ट के जरिये मिलावट का पता लगा सकते हैं। इसके लिए, एक टेस्ट ट्यूब में एक चांदी का वर्क डालें और इसके बाद हाइड्रोक्लोरिक एसिड ड्रॉप डालें। यदि यह एक सफेद वेग के साथ टरबाइड हो जाता है, इसका मतलब है कि चांदी मौजूद है और यह मिलावटी नहीं है। लेकिन अगर इसमें एल्यूमीनियम मिला हुआ है, तो टरबाइड नहीं होता है।
टेस्ट 4
यह भी एक आसान होम टेस्ट है जो आपको मिलावट की जांच करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आपको अपनी हथेलियों के बीच कुछ चांदी के वर्क को रगड़ने की जरूरत होती है। यदि यह चांदी है, तो वह गायब हो जाएगी। हालांकि, अगर इसमें एल्यूमीनियम मिलाया गया है, तो यह एक छोटी सी गेंद बन जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
