Latest Updates
-
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए जरूर खाएं टमाटर
कार्डियोवस्कुलर ड्रग्स एंड थेरेपी में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों का टमाटर का रस पीने से बीपी लेवल कम देखा गया था।
टमाटर खाने से आपको अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। क्या आप जानते हैं आप टमाटर से अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल रख सकते हैं? हाइपरटेंशन एक ऐसे बीमारी है जिससे आपको दिल से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आप अपनी डायट में टमाटर को शामिल करके इस तरह के जोखिम को थोड़ा कम कर सकते हैं।
कार्डियोवस्कुलर ड्रग्स एंड थेरेपी में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों का टमाटर का रस पीने से बीपी लेवल कम देखा गया था।
हालांकि इन्हें एसीई इन्हिबिटर ड्रग्स, कैल्शियम चैनल ब्लॉकर्स और ड्यूरेटिक्स की कम खुराक दी गई थी। इनका बीपी क्रमशः दस एमएमएचजी (सिस्टोलिक) और पांच एमएमएचजी (डायस्टोलिक) कम हो गया था। इसके अलावा इस इलाज में कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखा।
अमेरिकन हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन ने निष्कर्ष निकाला कि एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर टमाटर का रस पीने से ग्रेड-1 हाइपरटेंशन से पीड़ित मरीजों में ब्लड प्रेशर कम देखा गया और वो भी किसी बीमारी के।

टमाटर कैसे मदद करता है?
टमाटर में लाइकोपीन और बीटा कैरोटीन जैसे कैरोटीनॉइड होते हैं, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। इससे फ्री रैडिकल को निष्क्रिय करने और शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को फ्लश करने में मदद मिलती है।
यह न केवल एथेरोस्लेरोसिस की प्रगति को धीमा करता है बल्कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। इसमें विटामिन ई भी शामिल है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट है और पोटेशियम भी है, जो एक खनिज है, जो शरीर में फ्लूइड इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखता है।
इसलिए अगर आप हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं, तो टमाटर का अधिक सेवन करें। हालांकि, गाउट के रोगियों को टमाटर से बचना चाहिए क्योंकि इससे लक्षण बढ़ सकते हैं।
आप इसे सलाद या सब्जियों में मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा इसे टोमेटो सूप, रसम या चटनी के रूप में भी खाया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
