Latest Updates
-
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम -
Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन किस देवी को समर्पित हैं? जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप, मंत्र और महत्व -
Navratri Bhog: नवरात्रि में मां दुर्गा को किस दिन क्या चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के भोग की पूरी लिस्ट -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम -
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान
वर्कआउट करने के ये 7 नियम कभी ना भूलें, वरना नहीं होगा कोई असर
आज कल लोग जिम में जा कर वर्कआउट करते हैं लेकिन उन्हें नहीं पता कि केवल वर्कआउट करने से ही फायदा नहीं मिलता बल्कि इसके लिये कुछ नियम भी फॉलो करने पड़ते हैं।
अगर आप अच्छा वर्कआउट करते हैं लेकिन रूल्स को फॉलो नहीं करते तो आपका किया गया वर्कआउट बेकार जाएगा। हमारी मासपेशियों को किन किन पोषण की जरुरत है या फिर उन्हें कितना आराम चाहिये, यह जानना काफी जरुरी है।

साथ ही क्या आप व्हे प्रोटीन का सेवन करते हैं भी या नहीं, ये जानना भी काफी जरुरी है। यदि आप भारी वर्कआउट करने के बाद जिम से निकल कर सीधे तला-भुना खा लेते हैं तो भी यह ठीक नहीं।
ये असावधानियां आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। आगे हमने कुछ ऐसी ही बातो का जिक्र किया है, जिसको आप दिमाग में रख कर अपने वर्कआउट का फायदा उठा सकते हैं।


स्ट्रेचिंग करना ना भूलें
वर्कआउट करने के बाद मसल्स को स्ट्रेच करना ना भूलें। इससे मसल्स को रिकवर करने और लचीला बनाने में मदद मिलती है।

वर्कआउट करने से पहले कुछ खाएं
खाली पेट वर्कआउट नहीं करना चाहिये। वर्कआउट करने के दौरान शरीर में स्टैमिना बना रहे इसके लिये प्रोटीन बार या फिर ब्लैक कॉफी पी कर जाएं।

कार्डियो ज्यादा न करें
बॉडी वेट एक्सरसाइज के बाद अगर आप 20 से 30 मिनट तक कार्डियो एक्सरसाइज कर रहे हैं तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन यदि इससे ज्यादा देर तक कार्डियो करते हैं तो आपको शारीरिक और हार्मोनल समस्या हो सकती है।

वर्कआाउट के बाद खाली पेट न रहें
वर्कआउट के बाद ज्यादा देर खाली पेट ना रहें। बल्कि 15-20 मिनट के बाद पेट में जरुर कुछ डालें, जिससे आपकी मसल्स को ताकत मिले और आप दूसरे दिन के लिये तैयार हो सके।

व्हे प्रोटीन का प्रयोग करें
वर्कआउट के बाद व्हे प्रोटीन पिएं। यह आपके मसल सेल्स को जरूरी अमीनों एसिड अन्य प्रोटीन पदार्थों की तुलना में तेजी से देता है।

फैट का सेवन ना करें
अगर आप वजन कम करने के लिये वर्कआउट कर रहे हैं तो फैट युक्त पदार्थ का सेवन करने से बचें। यह बहुत ही धीमी गति से पचता है।

सप्लीमेंट्स खाना ना भूलें
हमेशा डाइट में आपको हर पोषण मिल जाए यह जरुरी नहीं है। सप्पलीमेंट लेने से आपको सभी पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। बाजार में उपलब्ध सप्लीमेंट का सेवन उचित मात्रा में वर्कआउट के पहले या बाद में करें।



Click it and Unblock the Notifications
