Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
बिना दवाई के ऐसे ठीक करें अपना बढ़ा हुआ BP
हर तीसरे भारतीय को उच्च रक्तचाप की शिकायत है। हाई बीपी के रोगियों को अपने खाने में बहुत ही हल्का या फिर नाम मात्र का नमक डालना चाहिये।
उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन एक बड़ी बीमारी बन कर पूरे देश में फैल रही है। जहां लोग मॉर्डन बनते जा रहे हैं वहीं उन्हें यह बीमारी तेजी से हो रही है। इसलिए हर तीसरे भारतीय को उच्च रक्तचाप की शिकायत है। इससे दिल की बीमारी, स्ट्रोक और यहां तक कि गुर्दे की बीमारी होने का भी खतरा रहता है।
क्या होता है हाई ब्लड प्रेशर? जब हार्ट की धमनियों में प्रेशर बढ़ जाता है तब ब्लड को ऑर्गन तक सप्लाई करने के लिए ज्यादा प्रेशर लगाना होता है, इसे हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर आना और दिल की धड़कने बढ़ जाना आदि शामिल हैं। हाई बीपी के रोगियों को अपने खाने में बहुत ही हल्का या फिर नाम मात्र का नमक डालना चाहिये। आप चाहें तो हाई बीपी को आराम से कंट्रोल कर सकते हैं, आइये जानते हैं कैसे करें यह काम!

लहसुन
लहसुन ब्लड प्रेशर ठीक करने में बहुत मददगार घरेलू उपाय है। यह रक्त का थक्का नहीं जमने देता है। और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।

टमाटर
टमाटर आपको जरुरी विटामिन देंगे और साथ में खून की धमनियों में फैटी एसिड को जमने से रोकेंगे भी।

चुकंदर और मूली
चुकंदर और मूली शरीर में नाइट्रेट्स की मात्रा बढाते हैं जो कि हाई बीपी को कम करता है। आप इन्हें अपने सलाद में जरुर शामिल करें।

नमक का सेवन कम करें
आपको पैकेट वाले फूड जिनमें ढेर सारा नमक होता है, उससे दूर रहना चाहिये। क्योंकि इनमें ढेर सारा नमक रहता है। नमक आपका बीपी बढ़र सकता है।

पानी
यदि हाई बीपी से बचना है तो ढेर सारा पानी पीना शुरु करें। यह शरीर से अत्यधिक नमक को बाहर निकालता है।

केला
केले में ढेर सारे मिनरल्स और पोटैशियम होते हैं जो कि किडनी को ढंग से काम करने में मदद करते हैं।

डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट को कोकोट पेड़ के बीज से बनाया जाता है, जिसमें ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसमें फ्लेवानॉल होता है जो कि ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

शराब और धूम्रपान करना बंद करें
शराब आपके ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ाती है। इसलिये शराब पीने वालों को हार्ट स्ट्रोक ज्यादा होता है। जिन लोंगो को हाई बीपी है उन्हें ना तो शराब पीनी चाहिये और ना ही धूम्रपान करना चाहिये।

रोज व्यायाम करें
रोजाना व्यायाम, खासतौर पर कार्डियो करने से ब्लड प्रेशर हमेशा नियंत्रित रहता है। आपको दौड़ पर या जॉगिंग करने रोजाना जाना चाहिये।

तनाव को पास ना आने दें
तनाव को दूर करने के लिये योग करें, अच्छी नींद लें और शराब से दूर रहें।



Click it and Unblock the Notifications
