Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
OMG! रोजाना ज्यादा मात्रा में शहद खाने से होते हैं ये नुकसान
एक चम्मच शहद में लगभग 5.8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। शहद में सारा कार्बोहाइड्रेट शुगर के रूप में होता है। साधारण शुगर की तुलना में शहद में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी दोनों की मात्रा ज्यादा होती है।
शहद के फायदों के बारे में हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। काफी समय पहले से ही पूरी दुनिया में इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
इसके नियमित सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बचते हैं वहीँ ये आपकी सुन्दरता बढ़ाने में भी मदद करती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप ज़रूरत से ज्यादा शहद का सेवन कर लेते हैं तो क्या होगा?
इस आर्टिकल में हम आपको यही बता रहे हैं कि अगर आप ज़रूरत से ज्यादा शहद का सेवन करते हैं तो इसका आपके शरीर पर कैसा असर पड़ता है।
आइये पहले शहद के बारे में कुछ जानते हैं।
- एक चम्मच शहद में लगभग 5.8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।
- शहद में सारा कार्बोहाइड्रेट शुगर के रूप में होता है।
- साधारण शुगर की तुलना में शहद में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी दोनों की मात्रा ज्यादा होती है।

हाई ब्लड शुगर :
ऊपर बताये हुए तथ्यों से यह पता चलता है कि शुगर और शहद में काफी हद तक समानताएं हैं इसलिए शरीर पर इनका प्रभाव भी एक जैसा ही होगा। अधिक मात्रा में शहद का सेवन कर लेने से ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आप पहले से डायबिटीज के मरीज हैं तो आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीज को शहद का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

दांतों में दिक्कत :
यूएसडीए नेशनल न्यूट्रीएंट डाटाबेस के अनुसार शहद के लगभग 82% गुण चीनी से मिलते जुलते हैं और इसी वजह से इसके अधिक सेवन से दांतों में सडन भी हो सकती है। जब आप इसे खाते हैं तो यह दांतों में चिपक जाती है और जिससे बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिल जाता है। ज्यादा मात्रा में शहद के सेवन से दांतों में सडन होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

वजन बढ़ना :
शहद में मौजूद फ्रक्टोज आपके वजन को भी बढ़ा सकता है। शुगर की अधिक मात्रा के कारण जब आप रोजाना इसका ज्यादा सेवन करने लगते हैं तो धीरे धीरे आप मोटापे की चपेट में आ जाते हैं और आपको पता भी नहीं चलता है। माना कि शहद हेल्दी है और उससे कई पोषक तत्व मिलते हैं लेकिन ज़रूरत से ज्यादा इसका सेवन आपके लिए नुकसानदायक ही है।

गैस्ट्रोइन्टेस्टनल ट्रैक्ट को प्रभावित करता है :
शहद स्वभाव से थोडा एसिडिक किस्म का भी होता है इसलिए जब आप इसका रोजाना अधिक मात्रा में सेवन करने लगते हैं तो लम्बे समय के बाद इसका प्रभाव गैस्ट्रोइन्टेस्टनल ट्रैक्ट पर दिखायी पड़ने लगता है। इसके कारण आपको एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

कब्ज़ :
आपको कई जगह यह पढ़ा होगा कि कब्ज़ से बचाव के लिए शहद खाना चाहिए वो बात तो सही है लेकिन अगर आप रोजाना ज़रूरत से ज्यादा शहद खा रहे हैं तो इससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी होने लगती हैं।इसके कारण आपको पेट फूलने, डायरिया या कब्ज़ की समस्या भी हो सकती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

लो ब्लड प्रेशर :
शहद में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए वे लोग जो पहले से ही लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं अगर वे जरुरत से ज्यादा शहद का सेवन कर लेते हैं तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसलिए अगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो शहद खाने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

शहद की कितनी मात्रा सही है:
अब सवाल यह उठता है कि आखिर फिर कितनी मात्रा में शहद का सेवन किया जाए। कई शोधों के अनुसार एक दिन में 50 एमएल शहद का सेवन पर्याप्त है और इतने सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं। हालांकि यह मात्रा भी व्यक्ति विशेष की लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है जैसे कि अगर कोई दिन भर बहुत ज्यादा परिश्रम करता है तो वो इससे थोड़ी अधिक मात्रा का भी सेवन कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
