Latest Updates
-
Puri Rath Yatra Stampede: भगदड़ मचने पर कैसे बचा सकते हैं अपनी जान? अपनाएं ये 10 सुरक्षा टिप्स -
पाइल्स (बवासीर) से हैं परेशान तो दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज, 7 दिनों में मिलेगी राहत -
बरसात में चावल में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा -
Jagannath Rath Yatra 2026: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानें कैसे शुरू हुई यह परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिनसे आज भी अनजान हैं कई लोग -
Happy Harela 2026 Wishes: हरियाली से महके जीवन...हरेला पर्व पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: हे प्रभु जगन्नाथ...जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
बैंगन खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, मिनटों में पता चल जाएगा अंदर कीड़े हैं या नहीं -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी नहीं जा सकते? Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में करें रथ यात्रा के दर्शन -
SRK Bungalow: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, कभी 18 करोड़ में खरीदा था, आज 300 करोड़ है कीमत
विश्व मोटापा दिवस आज: इन 11 सूपर फूड को खा कर करें मोटापे की छुट्टी
मोटापा कोई बीमारी नहीं है बल्कि यह हर बीमारी की शुरुआत है। यह एक ऐसा अभिशाप है जिससे अगर मुक्ती ना पाया गया तो यह कल को आपकी जान भी ले सकता है। आज विश्व ओबेसिटी दिवस है इसलिये जरुरी है कि आप इस बीमारी के बारे में अच्छी तरह से जान लें।
विश्व मोटापा विरोधी दिवस मनुष्य के मोटापा रोकने की ओर पहल है। WHO के अनुसार दुनिया भर में एक अरब 20 करोड़ लोग मोटे लोगों की श्रेणी में हैं।

भारत में शायद ढ़ाई करोण लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। विश्व मोटापा दिवस मोटापे की समस्या को कम करने के लिए मनाया जाता है।
ओबेसिटी से लड़ने के लिये जरुरी है कि आप अपनी डाइट को हेल्दी रखें। इसलिये आज हम आपको कुछ ऐसे 11 आहार बताएंगे जिसे खाने के बाद आपका वजन कम होने लगेगा।

ओटमील
अपने दिन की अच्छी शुरुआत करने के लिये नाश्ते में ओटमील खाएं। इसमें हाई फाइबर होता है जिसको खा कर पेट अधिक समय तक भरा-भरा रहता है। इसको खाने से ब्लड शुगर नहीं बढता। इसमें दालचीनी पाउडर मिला कर खाएंगे तो वजन कंट्रोल में रहेगा।

अंडा
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोज दो अंडे जरुर खाइये। अंडे में प्रोटीन और अमीनो एसिड पाया जाता है। यह शरीर का मैटाबॉलिज़्म बढाता है जिससे पतले होने में मदद मिलती है। अंडे को खाने से कोलेस्ट्रॉल भी बढता है, तो ऐसे में अंडे का सफेद भाग ही खाएं तो बेहतर होगा।

चुकंदर
यह मैग्नीशियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है। यह एक यौगिक है जो स्थिर रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। यदि आपको बार बार भूख लगती है तो अपने खाने मे बीटरूट जरुर शामिल करें क्योंकि यह भूख को दबाता है।

सेब
सेब में लो कैलोरी होती है तथा फाइबर भरा हुआ होता है। इसमें एंजाइम होता है, जो भोजन को पचाने में मददगार होता है और इसको खाने से पेट भी देर तक भरा रहता है। अगर भूंख लगी हो तो आप दिनभर में कम से कम 2-3 सेब आराम से खा सकते हैं, इससे कोई नुकसान नहीं होगा।

ग्रीन टी
यह एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत होता है। साथ ही यह फैट को बर्न करती है और शरीर के मैटाबॉलिज्म को भी बढाती है। अगर आप रोजाना दो-तीन कम ग्रीन टी के पिएंगी तो आप बैड कोलेस्ट्रॉल से राहत पा सकती हैं।

अदरक
क्या आप जानते हैं कि अदरक किस तरह से वजन कम करने में लाभकारी होता है। यह आपके पेट को खराब होने से बचाता है साथ ही कोल्ड और कफ से मुक्ती भी दिलाता है। अदरक के जूस में पावरफुल एंजाइम्स होते हैं जो ज़्यादा फैट को अवशोषित कर कोशिकाओं को अक्षम कर देते हैं, और इससे वजन कम होता है।

मिर्च
यह शरीर में व्याप्त अवांछित कैलोरी जलाने में मददगार साबित हो सकती है। मिर्च गरम होती है और इसको खाने से व्यक्ति का चेहरा लाल पड़ जाता है तब शरीर से पसीने के रुप में एक प्रकार का रसायन निकलता है जो खाने को गरमी में बदल कर शरीर से बाहर करता है। इस प्रकार की डाइट मोटे लोगों के बड़े काम की होती है जिसके असर से शरीर में खाना बिना रुके ही बर्न हो जाता है।

दालचीनी
एक चुटकी दालचीनी आपके भूख को रोक सकती है। स्टडी के अनुसार यह बताया गया है कि जो लोग अपने भोजन में दालचीनी प्रयोग करते थे वह उन लोगो की तुलना में जो दालचीनी का प्रयोग नहीं करते थे, वजन कम किया।

संतरा
संतरे खा कर आप अपने शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज बना सकते हैं। इसमें ढेर सारा विटमिन सी होता है जो कि फैट लॉस करने के लिये एक बहुत ही जरुरी चीज़ है। अगर आप अपनी तोंद को कम करना चाहते हैं तो रोजाना स्नैक टाइम में दो संतरे तो जरुर ही खाएं।

पालक
आप चाहें तो डाइट मे पालक या पालक का जूस ले सकते हैं। पालक के जूस में प्रोटीन और एंटी-ओक्सीडेंट्स की अधिकता होती है जिससे मैटाबोलिक रेट काफी हद तक बढ़ती है और शरीर का वजन जल्दी कम करने में मदद मिलती है।

अलसी
अलसी के बीज का प्रयोग वजन कम करने, कोलेस्ट्रोल की नियंत्रित करने और ब्लड शुगर के लिए भी लाभ पाने के लिए किया जाता है। अलसी के बीज में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो कि वजन को कम करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications