Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
सेक्स के दौरान स्टैमिना बढ़ाने के लिए करें ये एक्सराइज
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान अपने लिए समय नहीं निकाल पाता है। इससे उसका खानपान और सेहत तो प्रभावित होता ही है, साथ में उसकी सेक्स क्षमता पर भी इसका असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग बिस्तर पर अपने पार्टनर का पूरा साथ नहीं दे पाते हैं और ना ही अच्छे ऑर्गेज्म का आनंद ले पाते हैं।

हफ्ते में तीन या चार दिन एक्सरसाइज, जिम या बेहतर वर्कआउट करके लोग अपनी सेक्स करने की क्षमता और सेक्स के दौरान जननांगों में उत्तेजना को बढ़ाने की कोशिश करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके सेक्स करने की स्टैमिना तो बढ़ेगी साथ ही आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा और आप बिस्तर पर देर तक अपने पार्टनर का साथ देंगे।

तेज चलना
अगर आप सीढ़ियां चढ़ने में थक जाते हैं और हांफने लगते हैं या थोड़ी दूर चलने में ही थक जाते हैं तो आपको नियमित तेजी से चलने की आदत डालनी चाहिए क्योंकि यह बहुत फायदेमंद होता है। स्टडी में पाया गया है कि एरोबिक क्रिया करने से कम से कम 200 कैलोरी नियमित नष्ट होती है। यह नियमित दो मील चलने के बराबर होता है और सेक्स के दौरान कम उत्तेजना होने की समस्या को दूर करता है।

कीगल एक्सरसाइज
महिला और पुरूष दोनों में एक शक्तिशाली ऑर्गेज्म के लिए पेल्विक मसल्स मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। कीगल गलग एक्सरसाइज कभी भी किया जा सकता है और यह विशेष रूप से मांसपेशियों के लिए होता है। चार हफ्तों तक नियमित केगेज एक्सरसाइज करने से आपकी पेल्विक मांसपेशियां अच्छे से काम करने लगती हैं।

ग्लूट ब्रिज
ग्लूट ब्रिज नियमित करने से यह नितंबों, कूल्हों और पेट तीनों को समान रूप से सख्त बनाने का काम करता है। इस एक्सरसाइज को नियमित करने से सेक्स के दौरान आपके शरीर के हिस्से सहारा देने में मदद करते हैं। यह सेक्स की क्षमता बढ़ाने और सेक्स के दौरान शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। इससे आप पूरी स्टैमिना से अपने साथी का पूरा साथ देते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है।

मेडिसिन बॉल पुश अप
इस तरह का पुश अप करते समय आपके पेट की मांसपेशियां पूरी तरह से गति में होती हैं। यह मांसपेशियों को बहुत गहरायी से मजबूत बनाने का काम करता है जो आपके कंधे और सीने को भी काफी मजबूत बनाने में मदद करता है ताकि आप बिस्तर पर अपने साथी के साथ उस स्थिति में काफी देर तक बने रहें।
प्लैंक्स
यह सामान्य लेकिन बहुत प्रभावी एक्सरसाइज है क्योंकि यह पीठ कमर और मसल्स के लिए फायदेमंद होता है। यह सेक्स करने की शक्ति को बढ़ाता है और आपको पर्याप्त स्टैमिना प्रदान करता है एवं जल्दी थकने नहीं देता है। इसलिए आपकी यौन क्षमता कमजोर है और आप अपने पार्टनर का पूरा साथ नहीं दे पाते हैं तो आपको प्लैंक्स करने की आदत डालनी चाहिए।

तैरना
यदि आप बिस्तर पर अपने साथी का देर तक साथ देना चाहते हैं तो लंबी दूरी तक तैरने से आपके सेक्स की क्षमता बढ़ सकती है। हार्वर्ड की एक स्टडी के अनुसार तैरने वाले लोगों की 60 साल की भी अवस्था में सामान्य तरह के 40 वर्ष के लोगों की अपेक्षा सेक्स करने की क्षमता ज्यादा पायी गई है। हफ्ते में कम से कम तीन बार आधे घंटे तैरने से सेक्स करने की क्षमता और स्टैमिना दोनों बढ़ती है। इसलिए यदि आपकी यौन क्षमता कमजोर है या कम है तो आपको तैरना शुरू कर देना चाहिए ताकि आप में पर्याप्त स्टैमिना आये और आप अपने साथी को खुश कर सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
