Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
90 मिनट से ज्यादा एक्सरसाइज करने से बिगड़ सकती है मानसिक सेहत

एक स्वस्थ शरीर के लिए एक्सरसाइज बहुत जरुरी होता है, लेकिन हेल्थ के चक्कर में कभी-कभी ज्यादा एक्सरसाइज करना हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा हाल ही में हुए एक रिसर्च में सामने आया है।
अमेरिका में 1.2 मिलियन लोगों पर हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। शोध में कहा गया है कि जिन लोगों ने दिन में 90 मिनट से अधिक व्यायाम करते है, वो लोग स्ट्रेस जैसी मेंटल हेल्थ से घिरे रहते हैं।
शोध के अनुसार, जो लोग सप्ताह में पांच से अधिक बार या एक दिन में 90 मिनट से अधिक एक्सरसाइज करते, उनमें इससे कम एक्सरसाइज करने वालों की तुलना में मानसिक सेहत काफी खराब पाई गई थी। रिसर्च में सामने आया है कि एक्सरसाइज लोगों में लोअर मेंटल हेल्थ बर्डन से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में सोच-समझकर ही किसी भी एक्सरसाइज को करना चाहिए।

आइए जानते है कि एक्सरसाइज करने का आइिडयल समय क्या है और कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए?
हफ्ते में कितनी दिन?
वर्कआउट करने की फ्रीक्वेंसी आपके शरीर की क्षमता, फिटनेस गोल्स, और जिम में उपलब्ध एक्सरसाइज टूल्स पर निर्भर करता है। इसके अलावा सबसे जरुरी आपके पास कितना समय है। वैसे हफ्ते में 4 से 5 दिन वर्कआउट करना काफी होता है। इससे आपकी मसल्स पर पर्याप्त दबाव पड़ने के साथ भरपूर आराम भी मिल पाता है। अगर आप सिर्फ फिट रहने के नजरिए या वजन कम करने के लिए वर्कआउट कर रहे हैं तो आपके लिए हफ्ते में 4 से 5 दिन वर्कआउट करना काफी होता है।
एक दिन में कितनी एक्सरसाइज?
अधिकतर लोग मानते हैं कि एक दिन में आधे घंटे का वर्कआउट सेशन का अभ्यास करना पर्याप्त होता है, लेकिन ऐसा मानना गलत है। शरीर को सिर्फ स्वस्थ रखने के लिए आधा घंटे का वर्कआउट सही हो सकता है, लेकिन अगर आप टोंड बॉडी बनाना चाहते हो तो कम से कम 45 मिनट तक वर्कआउट करें। क्योंकि आपको 30-40 मिनट वर्कआउट करने के साथ 10 मिनट का वार्म-अप और वर्कआउट के बाद 5 मिनट की कूल डाउन स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। जिससे मसल्स रिकवरी और विकास जल्दी होता है।
वेट लिफ्टिंग कितनी करनी चाहिए?
एक्सरसाइज करते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। आप पूरे हफ्ते एक जैसी एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं। अगर आप 2 दिन लगातार वेट लिफ्टिंग करते है तोआपको एक दिन कार्डियो करना चाहिए। दरअसल वेट लिफ्टिंग के बाद कार्डियो करने से मसल्स की नई कोशिकाओं को मजबूती मिलती है और उनकी संरचना मजबूत बनती है। इसके साथ ही कार्डियो करने से शारीरिक क्षमता और फैट बर्निंग की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है। एक दिन कार्डियो करने से मसल्स को वेट ट्रेनिंग करने से आराम मिलता है।
आराम भी है जरुरी
आप दिन में 45 मिनट वर्कआउट करें या फिर हफ्तें में 3 से 5 दिन एक्सरसाइज करें, लेकिन वर्कआउट के बाद मसल्स को पर्याप्त आराम की आवश्यकता होती है। आराम
आराम के दौरान मसल्स वर्कआउट के बाद क्षतिग्रस्त हुए टिशू को रिपेयर करने और खुद को विकसित करने का काम करती है। पर्याप्त आराम या नींद नहीं लेनें से आपका वर्कआउट आपके लिए स्ट्रेस का कारण बन सकता है इसलिए आपको रोजाना 8 घंटे की नींद लेना जरुरी होती है।
पानी पीते रहें
वर्कआउट के दौरान बीच-बीच में पानी पीना बहुत जरुरी होता है। वरना मसल्स क्रेम्प (मांसपेशियों में ऐंठन) की समस्या हो जाती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि एक्सरसाइज के समय एकदम से बहुत मात्रा में पानी ना पीएं। छोटी छोटी घूंट लेकर दो से तीन घूंट पानी ही पीएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
