Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रातोंरात वजन करना है कम तो इन छोटी मगर काम की टिप्स को अजमाइए

मोटापा ना तो एक दिन में बढ़ता है और ना ही एक दिन में खत्म होता है। कमर और पेट के आस पास जमी चर्बी को गलाने के लिये आपको कम से कम 1 महीने मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप मेहनत या एक्सरसाइज से जी चुराते है तो हमारे पास आपके लिए ऐसी छोटी छोटी टिप्स है जिनके जरिए आप चाहे तो अपना वजन कम कर सकते है।
आपको करना कुछ नहीं है बस छोटी मगर काम की चीजों को फॉलो करना है। इन छोटी छोटी टिप्स को फॉलो कर आप एक महीनें में खुद में फर्क महसूस करेंगे।

सुबह जल्दी उठे
सुबह जल्दी उठकर आप अतिरिक्त ऊर्जा पा सकते हैं, जो दिनभर आपको ऊर्जावान बनाए रखेगी, जितना जल्दी आप सुबह उठने की आदत डालोगे , उतना ही आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ेगा। मेटाबॉलिज्म की सही रेट के लिए हमारा एनजेर्टिक रहना बहुत जरुरी होता है।

ब्लैक कॉफी पीएं
अपनी कॉफी में से क्रीम और शुगर को कहें बाय बाय और ब्लैक कॉफी पीना शुरु करें। क्योंकि ब्लैक कॉफी में जीरो कैलोरी होती है जो कि आपके शरीर में मौजूद फैट तेजी से बर्न करता है।

सस्ती प्लास्टिक बोतल न चुनें
वजन कम करने के लिए पानी भी मुख्य स्त्रोत है। साफ सुथरा पानी स्वास्थय के लिए जरुरी है। अगर आप किसी सस्ती से प्लास्टिक बोतल से पानी पीते है तो आज ही इसे बदल दें क्योंकि इसमें मौजूद BPA ऑबेसिटी को बढ़ावा देता है। इसलिए पानी पीने के लिए ऐसी बोतल का इस्तेमाल करें जो कि BPA फ्री हो

एल्युमिनियम बोतल में पानी पीएं
प्लास्टिक में पानी पीने की बजाय एलुमिनियम की गिलास या बोतल में पानी पीए। ये न सिर्फ आपकी कमर को फैलने से बचाती है इस बोतल से आप पूरे दिन में प्लास्टिक की तुलना में ज्यादा पानी पीएंगे। जितना ज्यादा पानी पीओगे उतनी ही कम भूख लगेगी।

पानी में नींबू डालकर पीएं
पानी में फ्रेश नींबू निचोड़कर पीने से न सिर्फ आप ज्यादा पानी पीते है बल्कि इससे बॉडी डिटॉक्स भी होती है। नींबू में बहुत ज्यादा मात्रा में पॉलीफेनोल होते है जो कि एंटीऑक्सीडेंट के तत्व होते है। इससे फैट कम होता है।

अर्टिफिशयल सोडा की जगह ग्रीन टी पीएं
सुगर से निर्मित सोडा हालाकिं आपके लिए बहुत ही हानिकारक हो सकते है जैसे कि एक कोला कोल्ड ड्रिंक में 140 केलोरी और 39 ग्राम शुगर होता है। इसे आप अपने हेल्दी चाय से बदलकर इस अपने फैट को कम कर सकते है। बिना चीनी वाली चाय में जीरो प्रतिशत कैलोरी होता है। ग्रीन टी पीएं।

छोटी प्लेट में लेना शुरु करें
रात को डिनर में छोटी प्लेट में खाना खाना शुरु करें। इससे आप ऑवरईटिंग से बचेंगे।

व्हाइट ब्रेड की जगह होल ग्रेन ब्रेड खाएं
व्हाइट ब्रेड में कार्बोहाइड्रेड की मात्रा ज्यादा होती है जो कि आपके शरीर में सुगर बढ़ाने में सहायक होती है। जिसकी वजह से बॉडी में फैट बढ़ता है। इसकी जगह आप साबुत अनाज से बनी ब्रेड खा सकते है इसमें फाईबर की प्रचुरता होती है। जो फैट कम करने में सहायक होता है।

खुद बनाए हेल्दी सेंडविच
अगर आप सेंडविच के शौकीन है तो बाहर जाकर कार्बोहाइड्रेड और कैलोरी वाले सेंडविच को अवॉइड करें और घर में वेजिटेबल सैंडविच बनाकर अपनी भूख मिटाइए और अपने वेट लॉस एफर्ट को कम न होने दें।

विटामिन ले
क्या आप अपने खाने में विटामिन का ध्यान रखते है, इसके लिए आप फ्रूट और सब्जियां भी खाते है। वजन कम करने के लिए आपको आवश्यक विटामिन लेना ही होता है। अगर आपको नहीं इन विटामिन के स्त्रोत नहीं मालूम है तो आप विटामिन बी को अपने डाइट में जोडि़ए ( विटामिन बी 2 और विटामिन बी 12 ) ये आपकी एनर्जी बढ़ाती है और विटामिन डी आपके भूख पर नियंत्रण रखती है।

अपनी डाइट को लिखे
आप पूरे दिन में कितना नाश्ता और भोजन एंजॉय कर रहे है है तो इसके लिए आप एक डायरी मैंटेन करें और उसमें पूरे दिन की डाइट को रिकॉर्ड करें। ताकि आपको जानने में यह मदद होगी कि आपने पूरे दिन में कितनी कैलोरी खाई।

अपनी डाइट को सोशल मीडिया में शेयर करें
यह मजाक नहीं है, सोशलमीडिया में अपनी डाइट को शेयर करके आप अपने ऑवरइटिंग से निजात पा सकते है। इससे आपको आपके खाने को लेकर फीडबैक भी मिलेंगे।

खड़े होकर काम करें
कैलोरी कम करने के सबसे आसान तरीका। ऑफिस में खड़े होकर काम करने से आप 50 कैलोरी तक बर्न कर सकते हो। अपनी सीट से दिन भर चिपके न रहे बीच बीच में खड़े होते जाइए।

नमक कम कर दें
क्या आप हद से ज्यादा नमक खाने की आदि है तो ये आपके लिए है। नमक में ज्यादा सोडियम होता है। इसलिए अगर बिना खाने को चखे ही नमक डालकर खाते है तो बंद कर दीजिए क्योंकि एक्स्ट्रा सोडियम शरीर में फैट को बढ़ावा देता है।

नेचुरल प्रोटीन का सेवन करें।
मार्केट में बहुत सारे प्रोटीन पाउडर मिलते है और कभी कभी यही निर्णय लेना बहुत मुश्किल हो जाता है कि कौनसा प्रोटीन पाउडर शरीर के बेहतर होगा इसलिए पाउडर को छोडि़ए नेचुरल प्रोटीन के स्त्रोत ही खाइए। इससे आपका बेली फैट जाएगा।

ड्रायफ्रूट्स खाएं
ड्रायफ्रूट्स की मदद से 28 दिन के भीतर अपना वजन कम कर सकते है। इसमें मौजूद मोनोसस्यूट्रेटेड फैट से उनके शरीर में इंसुलिन के स्तर में सुधार होता है और शरीर में मौजूद फैट धीरे धीरे कम होने लगता है।

बासी खाना पैक कर दे
खाने में एक वक्त तक ही प्रोटीन और पोषक तत्व रहते है। उसके बाद वो खत्म हो जाते है। बासी खाने को गर्म करके खाने से उनमे बचे पोषक तत्व भी खत्म हो जाता है। इसलिए बासी खाने को अवॉइड करे।

सही जोड़े में खाएं
आप जो भी खाएं आपको मालूम होना चाहिए कि आपके शरीर के लिए क्या सही है। अपने खाने को सही चीज के खाने से शरीर में फैट नहीं बनाता है। जैसे कि रात को दही नहीं खाना चाहिए या चावल रात को खाते है तो सही मात्रा में खाएं।

खाने से पहले सेनीटाइजर का यूज न करें
आपको लगता होगा कि खाने से पहले सेनीटाइजर का यूज करने से हाथों में लगे कीटाणु खत्म हो जाते है और आप बीमार होने से बच सकते है। जबकि सेनीटाइजर में मौजूद ट्रीक्लोजन होता है जो कि शरीर में मोटापा को बढ़ता है। इसलिए खाने से पहले सादे पानी और हैंडवॉश से ही हाथ धोएं।

रेड वाइन
रेड वाइन हालांकि सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन एक गिलास के बाद ज्यादा न पीएं। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रेसवेरट्रोल शरीर के लिए हेल्दी होता है। लेकिन ज्यादा पीने से इसमें मौजूद सुगर शरीर में पहुंचकर फैट को बढ़ाते है।

मोबाइल में ज्यादा घुसे हुए न रहे
मोबाइल में लगे हुए रहने की वजह से नींद पूरी नहीं होती है। जिस वजह से थकान रहती है और आप पूरे दिन सुस्ताते रहते हैं। जिस वजह से आपकी बॉडी एक्स्ट्रा रेस्ट मांगती है और इस वजह से आपकी बॉडी में एक्स्ट्रा फैट भी बनने लगता है।

जल्दी सोने चली जाइए
आपको कम से कम 7 से 8 घंटो तक सोना ही चाहिए। अपनी नींद पूरी कीजिये नींद मोटापे से लड़ती है। रिसर्च के मुताबिक 7 से 8 घंटो से कम की नींद भूख पैदा करती है, जिससे आप जरुरत से ज्यदा खा लेते हैं और मोटापा बढ़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
