Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
नवरात्रि व्रत: ऐसे बचें अधिक भूख से और वजन घटाने के पांच उपाय

नवरात्रि भारत में हिंदूओं का एक पवित्र त्यौहार है। नौ दिनों की नवरात्रि पूरे उत्साह से मनाया जाता है। सैद्धांतिक रूप से नवरात्रि वर्ष में दो बार मनाया जाता है। सितंबर अक्टूबर के महीनों में शारदा नवरात्रि एवं मार्च-अप्रैल के महीनों में वसंत नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष वसंत या चैत्र नवरात्र 18 मार्च को प्रारंभ हुआ और 26 मार्च को समाप्त होगा।
नवरात्रि में लोग नौ दिनों का व्रत रखते हैं और मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और आराधना करते हैं। इन नौ दिनों लोग शाकाहारी भोजन करते हैं। कुछ लोग गेहूं का आटा और प्याज, लहसुन जैसी चीजों से पूरे नौ दिन दूर रहते हैं।

इन नौ दिनों ज्यादातर लोग पूरे दिन व्रत रखने के बाद सूर्यास्त होने पर सही तरीके का भोजन खाते हैं लेकिन उनके लिए अधिक देर तक भूख को नियंत्रित रखना बहुत कठिन होता है। आजकल बहुत से लोग वजन घटाने के लिए और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए भी नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखते हैं।
कई स्टडी में यह पाया गया है कि व्रत रहने से वजन घटने के साथ ही बेली फैट भी कम होता है और डायबिटीज की संभावना कम होती है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि नवरात्रि में व्रत के दौरान अपने भूख को कैसे नियंत्रित रखें।

पर्याप्त पानी पीएं
नवरात्रि व्रत के दौरान पूरे दिन पर्याप्त पानी पीते रहें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। व्रत के दौरान भूख से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप अधिक से अधिक पानी पीएं। शरीर में पर्याप्त पानी भूख को दबाता है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाने के साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थों की सफाई करता है। भोजन से पहले पानी पीने से भूख कम हो जाती है और आप अधिक भोजन करने से बच जाते हैं। यदि आप सादा पानी पीते-पीते ऊब चुके हैं तो पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करें या नारियल पानी एवं बटर मिल्क पीएं, यह वजन घटाने में फायदेमंद होता है।

फाइबर युक्त भोजन करें
नवरात्रि के व्रत में अधिक फाइबर युक्त भोजन करें, इससे पेट पूरी तरह भर जाता है और आप अधिक खाने से बच जाते हैं और व्रत के दौरान अधिक भूख भी महसूस नहीं होती है। फाइबर युक्त भोजन में आप फल, सब्जियां, दही, सलाद आदि व्रत के आहार शामिल कर सकते हैं और अधिक खाने से बच सकते हैं। अधिक भूख को रोकने के अलावा फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ कब्ज और वजन बढ़ने की समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं।

प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें
अधिक शुगर, चीनी और अनहेल्दी फैट से युक्त खाद्य पदार्थों को खाने से परहेज करें। इन खाद्य पदार्थों को खाने के बाद बहुत तेजी से ब्लड शुगर बढ़ या घट सकता है जिसकी वजह से अधिक भूख लगती है। उच्च प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से अधिक भूख लगती है। स्टडी में पाया गया है कि प्रोसेस्ड फूड स्वास्थ्य के लिए तो कई गंभीर बीमारियां पैदा करते ही हैं साथ में वजन बढ़ना और मोटापे की समस्या को भी बुलावा देते हैं।

एक्टिव रहें
नवरात्रि में व्रत रहने का अर्थ यह नहीं है कि आप अपनी नियमित दिनचर्या को खराब कर लें। वर्ष 2008 में अमेरिकन जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार एरोबिक एक्सरसाइज भूख को नियंत्रित करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योगा, मेडिटेशन और हल्की शारीरिक क्रिया दिमाग को व्यस्त रखता है और अधिक भोजन करने से बचाता है।

पर्याप्त नींद लें
अगर नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो रात में पर्याप्त और अच्छी नींद लें। शरीर को प्रतिदिन रात में सात से आठ घंटे की नींद की आवश्यकता होती है और इससे शरीर की सभी क्रियाएं अधिक प्रभावी होती हैं। नींद की कमी से अधिक भूख लगती है और अगले दिन आप अधिक कैलोरी खा सकते हैं। स्टडी में पाया गया है कि मोटापे के पीछ नींद की कमी और खराब भोजन की भूमिका अधिक होती है। इसलिए पर्याप्त नींद लें और अपने दिमाग को अधिक भोजन से दूर रखें और फिट एवं स्वस्थ रहें।



Click it and Unblock the Notifications
