Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
खिलजी जैसी स्टील बॉडी पाने के लिये रणवीर से जानें डाइट एंड फिटनेस टिप्स

विवादों में घिरी फिल्म 'पद्मवत' में रणवीर सिंह ने जिस अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई है उस स्टील जैसी बॉडी पाने के लिये उन्होंने दिन रात एक कर दिया था। ऐसी चुस्त बॉडी को देख कर जहां लड़कियां आहें भर रही हैं वहीं लड़के जिम में वैसी ही बॉडी पाने के लिये जम कर पसीना बहा रहे हैं।
बॉलवुड में रणबीर सिंह कोई छोटा मोटा नाम नहीं है। इनका नाम फोर्ब्स की भारत की 100 सेलिब्रिटी सूची में 12 वें स्थान पर था और तब से ले कर वह एक लंबा सफर तंय कर चुके हैं। फिल्म पद्मवत में इन्होंने एक खलनायक योद्धा की भूमिका निभाने के लिए अपने शरीर को पूरी तरह से बदल दिया।

जो लोग जिम जा कर एब्स पाने के लिये वर्कआउट करते हैं, वे भली प्रकार से जानते होंगे कि इसे बनाना एक रात का काम नहीं है बल्कि इसमें कड़ी वर्कआउट के साथ साथ कड़ी डाइट भी फॉलो करनी पड़ती है।
रणवीर के ट्रेनर मुस्तफा अहमद ने उनके लिये तरह तरह के वर्कआउट चार्ट बनाए जिससे वह एक टोन्ड बॉडी पा सकें। वे लोग जो रणवीर को देख कर अपने 6 पैक एब्स बनाना चाहते हैं उन्हें यह आर्टिकल जरुर पढ़ना चाहिये क्योंकि इसमें रणवीर ने अपनी वर्कआउट से लेकर अपनी डाइट की हर चीज़ के बारे में बात की है।

1. बॉडी बिल्डिंग डाइट
रणवीर सिंह के अनुसार, एक सफल आहार का रहस्य है कि हर इंसान को हर तीन घंटे में कुछ न कुछ खाते रहना चाहिये। और कभी भी अपनी मील को मिस नहीं करना चाहिये। उनका संतुलित भोजन प्रोटीन और कार्ब से मिला हुआ होना चाहिये जिसमें वह अंडे का सफेद हिस्सा, चिकन, मछली आदि खाते हैं। इस दौरान वह नमक और तेल का कम से कम सेवन करते हैं।

2. नाश्ता महत्वपूर्ण है
एक कारण है कि नाश्ते को दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन कहा जाता है। रणवीर नाश्ते पर कभी भी चूकना नहीं चाहते, क्योंकि यहच आपके शरीर के लिये पेट्रोल का काम करता है। उनका दिन हाई कार्ब की डाइट के साथ शुरु होता है जिसमें चिकन, अंडे का सफेद हिस्सा, ताजे फल और सब्जियां शामिल हैं।

3. कार्डियो ट्रेनिंग
फैट को बर्न करने के लिये रणवीर सुबह 1 घंटे के कार्डियो ट्रेनिंग के साथ शाम भी 1 घंटे का कार्डियो करते हैं। इसमें वे 10 मिनट के वॉर्म अप के साथ साथ 20 मिनट की हाई इंटेन्सिटी (HIIT) ट्रेनिंग करते हैं। इसमें वे अलग अलग तरह के डिप, पुश अप्स और पुल अप्स करते हैं।

4. स्टैमिना है काफी जरुरी
नॉन-स्टॉप वर्कआउट करने के लिये आपको स्टैमिना की जरुरत होगी। रणवीर के अनुसार, 25 मिनट की सख्त कसरत की सहनशक्ति को प्राप्त करने के लिए, एक को धीरे धीरे शुरू करना होगा और फिर सीमाओं को आगे बढ़ाना होगा। वर्कआउट के पहले दिन आप भारी भरकम एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं।

5. Six-Pack Abs वर्कआउट
रणबीर कहते हैं कि 6 पैक एब्स बनाना ही मुश्किल नहीं है बल्कि इसे बनाए रखने में भी बहुत महनत लगती है। इसके लिये आपको महीने भर पहले ही तैयारी करनी पड़ सकती है। आपके ट्रेनर से जो भी डाइट प्लान बनाया हो उसे आपको अच्छी तरह से फॉलो तो करना ही पड़ता है साथ में वर्कआउट भी बढियां तरीके से करना पड़ता है।

6. डिनर के लिए प्रोटीन
यदि आप शाम को जिम जा रहे हैं, तो रणवीर खाने के लिए उच्च प्रोटीन वाले आहार खाने का सुझाव देते हैं। अभिनेता कृत्रिम प्रोटीन की तुलना में नेचुरल प्रोटीन स्रोतों पर अधिक निर्भर रहने को सलाह देते हैं। वह खाने के लिए उबली हुई सब्जियां, दालें, चपाती और सलाद या स्प्राउट्स खाते हैं, ताकि यह आसानी से पच जाए।

7. फिक्स होता है खाने का समय
आपकी बॉडी के लिये सही डाइट का होना काफी जरुरी है जो कि न्यूट्रिशस हो। जिससे आप केवल सही डाइट ही लें। आपको सही समय पर ही खाना चाहिये ना कि देर रात से डिनर और लंच होना चाहिये। इससे आपका मोटापा और दिल की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

8. बाहरी गतिविधियां
जिम जाने के अलावा, रणवीर खुद को बाहरी गतिविधियों में शामिल करना पसंद करते हैं। खुद को flexible रखने के लिये वे साइकिल चलाने से लेकर स्विमिंग और अन्य आउट डोर एक्टिविटी वाले खेल खेलते हैं।

9. शराब से बचें
रणवीर शराब नहीं पीते हैं जिससे उनकी इतनी अच्छी बॉडी इतने कम समय में आराम से बन गई। शराब से इम्यून सिस्टम कमजोर बनता है और इससे वर्कआउट का प्रभाव भी कम होता है। इसलिये अगर आपको मन चाहा रिजल्ट चाहिये तो शराब पीना भूल जाइये।

10. वीकेंड्स पर खाते हैं मीठा
रणवीर को अपनी इस दमदार बॉडी को बनाने के लिये काफी कड़ी डाइट से गुजरना पड़ा। जिसके लिये उन्होंने शक्कर का भी काफी दिनों तक त्याग किया। लेकिन रणवीर अब वीकेंड्स पर मीठा खा ही लेते हैं। वह सभी को हफ्ते में एक बार चीट डे में अपने मन पसंद चीज़ को खाने की एडवाइस देते हैं। लेकिन फिर उसे दूसरे दिन बर्न करने की सलाह भी देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
